क्या एथलीट दुती चंद ने अपनी महिला मित्र से कर ली शादी? ट्विटर पर डाली फोटो तो उड़ी ये अफवाह

Dutee Chand
विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत की एथलीट दुती चंद ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस पोस्ट में उनके साथ महिला समलैंगिक पार्टनर बैठी हैं। 100 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड और एशियाई खेलों में 2 रजत पदक अपने नाम कर चुकी दुती चंद ने पहले ही ये ऐलान कर दिया था कि वह समलैंगिक रिश्ते में हैं। ऐसे उनकी ताजा तस्वीर शादी की अफवाहों को हवा दे रही है।

सोशल मीडिया पर उनकी महिला मित्र के साथ फोटो आने के बाद शादी के बंधन में बंधने को लेकर खबर सामने आ रही है। लेकिन अभी दुती चंद की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर लोग एथलीट को बधाई दे रहे हैं। दुती चंद पहली भारतीय महिला एथलीट हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर डाली महिला मित्र के साथ तस्वीर

बता दें कि बीते दिन उनकी बहन की शादी हुई हैं। उनकी बहन की शादी में उनकी गर्लफ्रेंड मोनालिसा भी मौजूद थीं। वहीं उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मोनालिसा के साथ एक तस्वीर शेयर किया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने समलैंगिक पार्टनर के बारे में भी लिखा है कि ‘कल भी तुमसे प्यार करता थी, अब भी तुमसे प्यार करती हूँ’।

विज्ञापन
और पढ़िए-  IND vs BAN: बांग्लादेश ने वनडे सीरीज के लिए इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, तमीम इकबाल की लेगा जगह

दुती चंद ओडिशा की रहने वाली हैं। उनका जन्म जन्म ओडिशा के जीजापुर जिले में हुआ था। वो एक स्प्रिंटर हैं और देश के लिए कई मेडल जीत चुकी हैं। दुती उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने 2012 अंडर-18 नैशनल चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ जीत कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2013 में एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था। ट्रैक एंड फील्ड में दुती ने 100 मीटर रेस में 11.32 सेकंड का समय निकाला है। दुती ने इटली में 2019 में सम्पन्न वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में कीर्तिमान भी स्थापित किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ