WI vs IND: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज आगाज हो रहा है। पहला मैच बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल में भारतीय टाइमिंग के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया के लिए ये सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से अहम है। कप्तान रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग इलेवन की तलाश में होंगे।
वनडे सीरीज में विकेटतकीपिंग के लिए ईशान किशन और संजू सैमसन के बीच मुकाबला होगा। दोनों वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश में होंगे। भारत अक्टूबर नवंबर में होने वाले विश्व कप के लिये टीम संयोजन तैयार करने के मकसद से इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों को आजमाना चाहेगा। सास कर के ईशान, सैमसन, युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक जैसे खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी।
और पढ़िए –टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च, हार्दिक ने गायकवाड़ को लगाया गले, किशन ने गिल के लिए मजे, देखें वीडियो
सूर्यकुमार यादव पर होगी नजर
सूर्यकुमार यादव का फॉर्म खराब चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में लगातार तीन मैचों में पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। उनसे इसी सीरीज में अच्छे प्रर्दशन की उम्मीद है। ओपन रोहित शर्मा और शुभमन गिल करेंगे। तीसरे नंबर पर विराट कोहली और चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव खेलेंगे। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज उमरान मलिक के पास यह एक और मौका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में कुलदीप यादव को मौका मिला था। लेकिन इस सीरीज में चहल के पास मौका है।
वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उप कप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक करिहा, केसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरॉन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोटी, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशाने थॉमस।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines