हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'हमें मुश्किल सिचुएशन से निकलना आता है...' दूसरे वनडे से पहले दहाड़े गब्बर

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार को मीरपुर में 3 वनडे की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। भारत पहला मैच हार चुका है और सीरीज में 1-0 से पीछे है। ऐसे कल का मैच भारत के लिए जितना जरुरी है। मैच से पहले रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए नहीं आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिखर धवन और पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।

शिखर धवन के कहा कि हम पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरे हैं। हम बहुत आश्वस्त हैं। यह पहली बार नहीं है जब हमने श्रृंखला में पहला गेम खो दिया है। यह काफी सामान्य है। हम जानते हैं कि इन स्थितियों से वापस कैसे लौटना है। बांग्लादेश अच्छा क्रिकेट खेल रहा है। उनके पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं।

और पढ़िए – Richarlison ने रोनाल्डो को सिखाया ‘कबूतर डांस’ Video देख छूट जाएगी हंसी

विज्ञापन

‘हमें आता है वापसी करना’

उन्होंने कहा कि अंतिम मैच एक दिलचस्प था। एक लो स्कोरिंग मैच में हम हारे अंत में उन्होंने गेम को हमसे दूर खींच लिया ऐसा अक्सर नहीं होता है। हमने विश्लेषण किया कि हमें कहां सुधार करने की आवश्यकता है। हम आने वाले खेलों में अधिक प्रभाव बनाने की कोशिश करेंगे। धवन ने कहा हम कल के मैच में एक नई शुरुआत करेंगे। हम इसके लिए तत्पर हैं। हम एक सकारात्मक और अच्छे सेप में हैं।

और पढ़िए – Portugal vs Switzerland: नॉकआउट में आएगा रोनाल्डो का तूफान, एम्बाप्पे-मेसी के बाद CR7 की बारी

विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर खेलेंगे दूसरा मैच

पिछले मैच में शार्दुल ठाकुर चोटिल हो गए थे और यह कयास लगाए जा रहे थे कि वो शायद दूसरा वनडे ना खेल पाएं। हालांकि, धवन ने अच्छी खबर दी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शार्दुल की चोट को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, शार्दुल फिट हैं और दूसरे वनडे में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं।

बता दें कि भारतीय टीम को बांग्लादेश ने पहले वनडे में हरा दिया है, बांग्लादेश के मेहदी हसन (mehndi hassan) ने हार के मुंह से जीत छीन ली, उन्होंने आखिर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने खराब बल्लेबाजी की, आलम यह रहा कि टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई, भारत की पारी 41।2 ओवर में 186 रन के स्कोर पर सिमट गई। केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 46वें ओवर में नौ विकेट पर जीत के लिए जरूरी रन बना डाले। हसन ने 39 गेंदों में 38 रन की शानदार पारी खेली।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola