शरीर में गैस का दर्द कहां-कहां होता है? पेट से लेकर छाती तक दिख सकते हैं ये लक्षण

शरीर में गैस का दर्द पेट के ऊपरी और निचले हिस्से, पेट के दाईं या बाईं तरफ और कभी-कभी छाती में भी महसूस हो सकता है.

Bloating Cause
1 / 6
शरीर में गैस का दर्द कहां-कहां होता है और इसके लक्षणों को कैसे पहचान सकते हैं. Image Credit- AI

खाना खाने के बाद गैस बनना एक आम समस्या है. इससे न सिर्फ पेट में ही नहीं, बल्कि छाती, पीठ और पेट के ऊपरी हिस्से में भी दर्द महसूस हो सकता है. कई बार पेट फूलना, डकार आना और पेट में मरोड़ उठना जैसी परेशानियां भी होने लगती हैं. अक्सर लोग इन लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गैस का दर्द शरीर के अलग-अलग हिस्सों में महसूस हो सकता है? आइए जानते हैं शरीर में गैस का दर्द कहां-कहां होता है और इसके लक्षणों को कैसे पहचान सकते हैं.  

विज्ञापन

पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना

पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना 2 / 6

पेट में गैस बनने पर सबसे आम समस्या पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द या भारीपन महसूस होना है. कई बार खाना खाने के बाद यह परेशानी बढ़ सकती है. पेट में दबाव महसूस होना, डकार आना और पेट भरा-भरा लगना भी इसके लक्षण हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें- क्या विटिलिगो का कोई इलाज है या नहीं, डॉक्टर ने बताया शरीर पर सफेद दाग दिखें तो क्या करना चाहिए

विज्ञापन

पेट के निचले हिस्से में दर्द होना

पेट के निचले हिस्से में दर्द होना 3 / 6

आंतों में गैस जमा होने पर पेट के निचले हिस्से में दर्द और ऐंठन हो सकती है. कई बार दर्द एक जगह महसूस होता है तो कभी पेट के अलग-अलग हिस्सों में होने लगता है. गैस पास होने या मल त्याग करने के बाद कुछ लोगों को राहत मिल सकती है. हालांकि, पेट के निचले हिस्से में लगातार दर्द होने पर नजरअंदाज न करें.

छाती में दर्द महसूस होना

छाती में दर्द महसूस होना4 / 6

कई बार पेट में गैस या एसिड रिफ्लक्स की वजह से छाती के बीच या ऊपरी हिस्से में जलन और दर्द महसूस हो सकता है.

विज्ञापन

पेट के दाईं या बाईं तरफ दर्द

पेट के दाईं या बाईं तरफ दर्द5 / 6

आंतों में गैस जमा होने की वजह से पेट के दाईं या बाईं तरफ दर्द और खिंचाव महसूस हो सकता है. यह दर्द कभी हल्का तो कभी ऐंठन जैसा हो सकता है.

पीठ में दर्द महसूस होना

पीठ में दर्द महसूस होना6 / 6

कुछ लोगों को पेट में गैस और पेट फूलने के साथ पीठ में भी दर्द महसूस हो सकता है. हालांकि, पीठ दर्द मांसपेशियों में खिंचाव, किडनी की समस्या और पेट के अन्य अंगों से जुड़ी परेशानियां भी इसका कारण हो सकती हैं. अगर पेट और पीठ में एक साथ तेज दर्द हो रहा है तो एक बार डॉक्टर से जरूर बात करें.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
Source- clevelandclinic.org

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन