सर्दियों में रूखे और बेजान हो जाते हैं बाल? अभी से अपनाएं ये आसान टिप्स, Hair Fall और फ्रिजीनेस से भी मिल सकेगी राहत

क्या सर्दियों में आपके भी बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं, जिस कारण आपको बहुत परेशान रहना पड़ता है? हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे सर्दियों से कुछ वक्त पहले से अपनाना बेहतर हो सकता है.

Sardi Me Hair Fall Control Ke Upay
1 / 6
ठंड में बाल हो जाते हैं रूखे और फ्रिजी? आज से शुरू करें ये आसान हेयर केयर टिप्स (Image: AI)

सर्दियों में ठंडी और ड्राई हवा का असर सिर्फ स्किन पर ही नहीं, बल्कि बालों पर भी पड़ता है. नमी कम होने से बाल रूखे, बेजान और फ्रिजी दिखने लगते हैं. अगर आप भी इस तरह की समस्या से बचाव चाहते हैं, तो ऐसे में मौसम बदलते ही हेयर केयर रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव करना फायदेमंद हो सकता है.  

विज्ञापन

गर्म पानी से बाल धोने से बचें

गर्म पानी से बाल धोने से बचें2 / 6

ठंड के मौसम में गर्म पानी से नहाना अच्छा लगता है, लेकिन इससे बालों की नमी कम हो सकती है. ज्यादा गर्म पानी बालों को ड्राई बना सकता है, जिससे उनमें रूखापन और टूटने की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए बाल धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल बेहतर है.

विज्ञापन

हेयर मास्क से बालों को दें एक्स्ट्रा नमी

हेयर मास्क से बालों को दें एक्स्ट्रा नमी3 / 6

अगर सर्दियों में बाल बहुत ज्यादा रूखे महसूस होते हैं तो हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है. हेयर मास्क के लिए आप एलोवेरा जेल में विटामिन ई कैप्सूल और ग्लिसरीन मिलाकर मास्क तैयार कर लगा सकते हैं. बालों में लगाने के बाद इसे 10 से 15 मिनट धो लें.

अच्छी डाइट भी जरूरी

अच्छी डाइट भी जरूरी4 / 6

सिर्फ बाहर से बालों की देखभाल करना काफी नहीं है. बालों की सेहत बनाएं रखने के लिए सही खानपान भी जरूरी है. ऐसे में बेहतर रहेगा कि आप सर्दियों में अपनी डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करें.

विज्ञापन

शैंपू के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं

शैंपू के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं5 / 6

बाल धोने के बाद कंडीशनिंग को स्किप नहीं करना चाहिए. शैंपू के बाद बालों को अतिरिक्त नमी की जरूरत हो सकती है और कंडीशनर उन्हें मुलायम रखने में मदद करता है. बालों की जरूरत के हिसाब से कंडीशनर के साथ सीरम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

बालों के टेक्सचर के हिसाब से बनाएं रूटीन

बालों के टेक्सचर के हिसाब से बनाएं रूटीन6 / 6

हर व्यक्ति के बालों की प्रकृति अलग होती है. किसी के बाल ऑयली तो किसी के ड्राई होते हैं, वहीं बालों का टेक्सचर भी अलग-अलग हो सकता है. इसलिए एक ही हेयर केयर रूटीन सभी के लिए सही नहीं होता. अपने बालों की जरूरत समझकर ही प्रोडक्ट और देखभाल का तरीका चुनें. बेहतर रहेगा कि आप बालों की जरूरत हिसाब से कैसा हेयर केयर रूटीन सही रहेगा, इसके बारे में हेयर एक्सपर्ट से सलाह लें. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: सर्दियों में चेहरा रहेगा साफ और ग्लोइंग, सुबह से रात तक बस फॉलो करें ये आसान Skin Care Routine अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन