हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को बैठाकर मुंबई की सड़कों पर चलाई स्कूटी, देखें वीडियो

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली क्रिकेट से अपने ब्रेक को एंजॉय कर रहे हैं। शनिवार को उन्हें मुंबई में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सड़क पर स्कूटी राइड करते देखा गया। इस दौरान उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं, जबकि कोहली यूएई में एशिया कप के लिए रवाना होंगे।

https://twitter.com/EliteShowbiz/status/1560952985236439040

हेलमेट पहन रखे थे
कोहली और अनुष्का दोनों ने रंगे हुए कांच के साथ हेलमेट पहने थे। इस कपल ने ने एक शूट के बाद कैमरे के लिए भी पोज दिए। वे पपराजी को ग्रेस करते हुए मुस्कुरा रहे थे। जुलाई में पूरे यूरोप में छुट्टियां बिताने के बाद इस कपल को मुंबई में एक साथ देखा गया। विराट ने हरे रंग की शर्ट और काली पैंट पहनी थी, जबकि अनुष्का ने एक ब्लैक कलर के आउटफिट में थीं।

विज्ञापन

छुट्टी पर था कपल
पिछले दिनों विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों अपनी बेटी वामिका के साथ यूरोप में छुट्टी पर थे। 33 वर्षीय खिलाड़ी अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्होंने एशिया कप के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही कोहली को जिम में वर्कआउट करते देखा गया। कोहली आने वाले दिनों में बेंगलुरू जाएंगे और बीसीसीआई दुबई रवाना होने से पहले खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट आयोजित करेगा। पूरी टीम के कोच राहुल द्रविड़ के साथ मौजूद रहने की उम्मीद है। टीम 23 अगस्त को दुबई की यात्रा करेगी।

कोहली ने शुरू किया अभ्यास
ब्रेक के बीच कोहली ने फिर से ट्रेनिंग शुरू की। जिम जाना और इंडोर नेट्स में अभ्यास करना शुरू कर दिया है, ताकि वे फिर से अपनी फॉर्म में आ सकें। भारत के पूर्व कप्तान को शतक बनाए 1000 दिन से अधिक हो चुके हैं। हालांकि कोहली टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं और वह अपने प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद करेंगे। भारत का पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola