Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

स्पोर्ट्स

Video: तलाक की खबरों पर विराम! इस शो में एक साथ नजर आए शोएब मलिक-सानिया मिर्जा

नई दिल्ली: पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की तलाक की अटकलें जारी हैं, लेकिन अब इन खबरों पर कुछ विराम लग सकता है क्योंकि अफवाहें शुरू होने के बाद पहली बार दोनों खिलाड़ियों को की एक साथ दिखने वाली क्लिप सामने आई है। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द […]

Author
Edited By : Pushpendra Sharma Updated: Nov 19, 2022 19:03
shoaib malik sania mirza
shoaib malik sania mirza

नई दिल्ली: पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की तलाक की अटकलें जारी हैं, लेकिन अब इन खबरों पर कुछ विराम लग सकता है क्योंकि अफवाहें शुरू होने के बाद पहली बार दोनों खिलाड़ियों को की एक साथ दिखने वाली क्लिप सामने आई है।

कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही एक पाकिस्तानी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए एक टेलीविजन शो की मेजबानी करते नजर आएंगे। शो के सेट से ये वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर के शादी के 12 साल बाद अलग होने की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस मामले पर चुप्पी नहीं तोड़ी है।

---विज्ञापन---

पब्लिसिटी स्टंट?

सानिया और शोएब को एक साथ देखकर फैंस के कमेंट सामने आए हैं। कुछ कपल के बीच सब कुछ ठीक होने की कामना कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने आलोचना की है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये अफवाहें उनके शो को बढ़ावा देने के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट थीं। हाल ही में शोएब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सानिया को उनके 36वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। इस सोशल मीडिया पोस्ट में सानिया-शोएब की थ्रोबैक फोटो शामिल थी।

तलाक की पुष्टि नहीं, लेकिन अलग हो चुका है कपल!

हालांकि, सानिया ने इस फोटो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जिसने अफवाहों को और हवा दी है। उन्होंने पोस्ट को न तो लाइक किया और न ही कमेंट किया। टेनिस ऐस ने पिछले गुरुवार को दुबई में “फन टाइम” की फोटो शेयर की थी, जिसमें वे अकेली नजर आ रही थीं। तलाक पर अभी तक किसी की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों अपने कुछ कानूनी मुद्दों से निपटने के बाद पहले ही अलग हो चुके हैं।

https://www.instagram.com/p/Ck9Au_CImCc/?utm_source=ig_embed&ig_rid=893d7675-f681-46e5-bd89-96020f5f45c1

मतभेद हर रिश्ते का हिस्सा

हालांकि, मलिक के करीबी एक अन्य सूत्र ने भी दावा किया कि उनके तलाक की अफवाहें झूठी हैं। सूत्र ने कहा कि मतभेद हर रिश्ते का हिस्सा होते हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब और पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया दक्षिण एशिया की दो सबसे प्रसिद्ध खेल हस्तियां हैं। वे अप्रैल 2010 में शादी के बंधन में बंधे और दुबई में रह रहे हैं। सानिया ने 2018 में बेटे को जन्म दिया था। इसका नाम इज़हान मिर्ज़ा-मलिक है।

First published on: Nov 19, 2022 07:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.