नई दिल्ली: फाइनल में फ्रांस को हराकर ब्यूनस आयर्स पहुंचने पर अर्जेंटीना फुटबॉल टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत हुआ। लियोनेल मेसी और टीम सारे खिलाड़ी एक ओपन बस में बैठकर परेड में निकले। मेसी के हाथ में वर्ल्ड कप की ट्राफी थी। इस परेड के दौरान बड़ा हादसा टल गया और मेसी सहित पांच खिलाड़ी बाल बाल बच गए।

विज्ञापन

बाल-बाल बचे मेसी

जब बस सड़कों पर चल रही थी उसी समया एक तार का केवर टीम बस के सामने आ गया। रोड्रिगो डी पॉल, निकोलस ओटामेंडी, लियोनेल मेस्सी, लिएंड्रो परेडेस और एंजेल डी मारिया को बस के ऊपर से नीचे उतरना पड़ा, वरना वो उसके चपेट में आ जाते। इस तार से खिलाड़ियों को करंट लगने का खतरा नहीं था, लेकिन तार से टकराने पर ये खिलाड़ी बस से नीचे गिर सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

विज्ञापन

कई जगह पर फैंस और पुलिस के बीच झड़प की भी घटनाएं हुई। पत्थरबाजी भी हुई है। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। टीम के प्लेयर ओपन बस में सवार होकर परेड में निकले। फैंस अपनी टीम को देखने के लिए अति उत्साहित थे। फैंस के जोश को देखकर खिलाड़ियों को अपनी टीम की बसों को छोड़कर हेलीकॉप्टर से लिफ्ट करना पड़ा।

विज्ञापन

पेनल्टी शूटआउट में जीता अर्जेंटीना

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। इससे पहले फुल टाइम में स्कोर 2-2 की बराबरी और एक्स्ट्रा टाइम में स्कोर 3-3 की बराबरी पर रहा था। मेसी ने फाइनल में अब तक का अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। उन्होंने दो गोल दागे। मेसी का इस वर्ल्ड कप में प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने कुल सात गोल दागे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ