ULTIMATE KHO KHO: अल्टीमेट खो-खो के दूसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों की ड्राफ्टिंग 21 नवंबर को भुवनेश्वर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस दौरान खो-खो में छह फ्रेंचाइजियों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है। खिलाड़ियों को 4 भागों में बांटा गया है। इनमें से A ग्रुप वाले खिलाड़ियों को 6-6 लाख रुपये में शामिल किया गया है। दूसरा ग्रुप है B, इस समूह में खिलाड़ियों के 5-5 लाख रुपये में शामिल किया गया है। इसके अलावा ग्रुप C के लिए खिलाड़ियों को 3-3 लाख रुपये देकर शामिल किया गया है, जबकि ग्रुप D के लिए खिलाड़ियों को 1.5-1.5 लाख रुपये देकर शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: 23 नवंबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज, Free में कहां देख सकते हैं मैच?
कटक में खेला जाएगा टूर्नामेंट
इस खो-खो टूर्नामेंट के लिए डिन छह खिलाड़ियों को शामिल किया है, उनमें ओडिशा जगरनॉट्स, चेन्नई क्विक गन्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई खिलाड़ी, राजस्थान वॉरियर्स और तेलुगु योद्धा छह टीमें हैं। बता दें कि इस खेल के लिए कुल 3.90 करोड़ रुपये में 245 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जबकि, फ्रेंचाइजी द्वारा 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। जो भी खिलाड़ी अल्टीमेट खो-खो के पहले सीजन के हिस्सा थे, उन्हें बरकरार नहीं रखा गया था, उन्हें पोल प्लेयर्स के रूप में जाना जाता है। खो-खो लीग की शुरुआत 24 दिसंबर 2023 और 14 जनवरी 2024 के बीच कटक में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: गुजरात टाइटंस छोड़ फिर से MI में लौटेंगे हार्दिक? क्या रोहित शर्मा से छिन सकती है कप्तानी!
श्रीजेश एस को किया रिटेन
पिछले सीजन की चैंपियन टीम ओडिशा जगरनॉट्स ने पिछले सीजन के चार खिलाड़ियों को फिर से अपनी टीम में शामिल कर लिया है, जबकि चेन्नई क्विक गन्स ने तीन खिलाड़ियों को फिर से शामिल किया है, जिनमें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रामजी कश्यप और यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मदन शामिल थे। इसके अलावा गुजरात जायंट्स ने टूर्नामेंट के डिफेंडर अभिनंदन पाटिल समेत दो अन्य को अपने कब्जे में रखा। मुंबई खिलाड़ियों ने पिछले सीजन के दो खिलाड़ियों गजानन शेंगल और श्रीजेश एस को दोबारा रिटेन कर लिया है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
73 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
207 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
310 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
332 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
368 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
381 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
399 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
400 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
407 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
417 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines