हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 world cup के इतिहास में इस तूफानी बल्लेबाज ने ठोके हैं सबसे ज्यादा छक्के, जानें टॉप पांच बैटर

विज्ञापन
Most Sixes in T20 World Cup History Chris Gayle

T20 world cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियां जोरों पर हैं। 16 अक्टूबर से इस बड़े इवेंट का आगाज होगा। हालांकि वर्ल्ड कप में रोमांच की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी जब सुपर-12 मुकाबलों का आगाज होगा। 23 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होना है। 2007 से शुरू हुए टी 20 वर्ल्ड कप से लेकर अब तक कई रिकॉर्ड बने हैं।

अभी पढ़ें – OMG: Finn Allen ने पाकिस्तानी गेंदबाज को जड़ा खतरनाक छक्का, गायब हो गई बॉल, देखें VIDEO

 

टी 20 वर्ल्ड कप के इतिहास में क्रिस गेल का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने 31 पारियों में 63 छक्के ठोके हैं। हालांकि इस बार गेल वर्ल्ड कप में विंडीज टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 28 इनिंग्स में 33 छक्के जड़े।

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले पांच बल्लेबाज (Five batsmen with most sixes in T20 World Cup)

1. क्रिस गेल- 31 इनिंग 965 रन, 63 छक्के
2. युवराज सिंह- 28 इनिंग 593 रन, 33 छक्के
3. शेन वॉटसन- 22 इनिंग 537 रन, 31 छक्के
4. रोहित शर्मा- 30 इनिंग 847 रन, 31 छक्के
5. डेविड वॉर्नर- 30 इनिंग 762 रन, 31 छक्के

रोहित शर्मा भी टॉप-5 में शामिल

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले पांच बल्लेबाजों की लिस्ट में टीम इंडिया के दो प्लेयर शामिल हैं। युवराज सिंह 33 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि कप्तान रोहित शर्मा 31 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं।

अभी पढ़ें – IND vs SA 3rd ODI: बारिश के चलते टॉस में देरी, कम ओवर का हो सकता है मैच

विज्ञापन

 

2007 में खेला गया था पहला टी 20 वर्ल्ड कप

पहला टी 20 वर्ल्ड कप 2007 में खेला गया था। अब तक कुल सात बार टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हो चुका है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola