T20 World Cup 2022: इंग्लैंड को लग सकता है बड़ा झटका, तूफानी ऑलराउंडर का खेलना संदिग्ध

T20 World Cup 2022 liam livingstone

T20 World Cup 2022 liam livingstone

विज्ञापन

नई दिल्ली: T20 वर्ल्ड कप से पहले कई टीमें टी 20 सीरीज खेल रही हैं। इंग्लैंड की टीम इन दिनों पाकिस्तान में 7 मैचों की टी 20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी। इंग्लैंड के स्टेंडइन कप्तान मोइन अली ने इस बीच बड़ी खबर दी है।

मोइन अली ने कहा है कि तूफानी ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन के टखने की चोट के बाद टी20 विश्व कप में ‘अंडरकुक्ड’ होने की संभावना है। यानी लियाम की चोट के कारण उनके विश्व कप खेलने पर संशय की स्थिति बनी हुई है। मोइन ने कहा, उन्हें कम से कम एक अभ्यास खेल में खेलने के लिए फिट होना चाहिए। लिविंगस्टोन को इंग्लैंड की पाकिस्तान के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया था। वह हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गए थे। वह एक हफ्ते से एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में रीहैब में जुटे हैं।

विज्ञापन

अभी असमंजस की स्थिति
उनके इंग्लैंड के बाकी स्क्वाड के साथ जुड़ने के लिए अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने की उम्मीद है। पर्थ में 22 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप अभियान शुरू करने से पहले इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच और पाकिस्तान के खिलाफ एक आधिकारिक अभ्यास मैच खेलेगा। मोइन ने मंगलवार को कहा- “मुझे पता है कि वह जोस से बात कर रहा है। मैंने उसे कुछ दिन पहले मैसेज किया था कि कैसा चल रहा है।” “उन्होंने कहा कि वह ठीक हो रहा है। उम्मीद है ऑस्ट्रेलिया में वह शायद आखिरी अभ्यास मैच या ऐसा ही कुछ खेले।

टखने की चोट से उबरना आसान नहीं
उन्होंने आगे कहा- जब आपको टखने की चोट लगती है तो इससे उबरना आसान नहीं होता है। मैंने आईपीएल में इसका अनुभव किया है। आप इसे अपने पूरे करियर में महसूस करते रहते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह तैयार है। वह थोड़ा ‘अधपका’ हो सकता है, लेकिन वह इसे जल्दी से पिक कर लेगा। उसके लिए क्रिकेट से थोड़ा ब्रेक लेना कोई बुरी बात नहीं है।

विज्ञापन

चोट के कारण पाकिस्तान दौरे से चूकने वाले क्रिस जॉर्डन के अगले सप्ताह की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया आने पर खेलने के लिए तैयार होने की उम्मीद है। पिछले हफ्ते हंड्रेड के दौरान उनकी अंगुली में फ्रैक्चर हो गया था। वह विश्व कप की तैयारी के लिए द किआ ओवल में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड की वर्ल्ड कप टीम
जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, हैरी ब्रुक, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, एलेक्स हेल्स।

रिजर्व: लियाम डॉसन, रिचर्ड ग्लीसन, टाइमल मिल्स।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ