नई दिल्ली: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 7 मैचों की टी 20 सीरीज में पाकिस्तान-इंग्लैंड 2-2 मैचों की बराबरी पर हैं। पांचवां टी 20 गुरुवार को खेला जाएगा। हालांकि पाकिस्तान की टीम और क्रिकेट प्रशंसकों को मैदान पर स्टार खिलाड़ी ऑलराउंडर शादाब खान और तेज गेंदबाज नसीम शाह की कमी खल रही है। दोनों को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सात मैचों की घरेलू टी20 श्रृंखला के पहले चरण के लिए आराम दिया गया है।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: इंग्लैंड को लग सकता है बड़ा झटका, तूफानी ऑलराउंडर का खेलना संदिग्ध

विज्ञापन

नसीम ने हालांकि पहले टी 20 मैच में गेंदबाजी की थी, लेकिन इसके बाद वे प्लेइंग इलेवन से गायब रहे। जबकि शादाब को अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। चार मैचों का पहला चरण कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया। अब तीन मैचों की दूसरा चरण गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरे चरण में करेंगे वापसी
सूत्रों के मुताबिक, शादाब और नसीम 28 सितंबर से शुरू हो रहे दूसरे चरण में वापसी करेंगे। यह जोड़ी सीरीज के बाकी बचे मैचों की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होगी। छठा और सातवां मैच 30 सितंबर और 2 अक्टूबर को खेला जाएगा।
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बचे हुए मैचों की मेजबानी के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

कार्यक्रम स्थल पर मुख्य विकेट और अभ्यास विकेट दोनों की रंगाई और तैयारी का काम पूरा कर लिया गया है, जबकि सफाई का काम चल रहा है। तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए दो पिचें तैयार की गई हैं। पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों टीमों ने सोमवार को लाहौर के लिए उड़ान भरी। जहां वे शाम 7 बजे निर्धारित अभ्यास सत्र में भाग लेंगी।

विज्ञापन

पाकिस्तान की स्क्वाड
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, आसिफ अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शान मसूद, उस्मान कादिर

विज्ञापन

इंग्लैंड की स्क्वाड
मोईन अली (कप्तान), विल जैक, हैरी ब्रूक, ओली स्टोन, बेन डकेट, लियाम डॉसन, एलेक्स हेल्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपली, डेविड विली

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ