---विज्ञापन---

Women’s T20 World Cup: Suzie Bates ने रचा इतिहास, बन गईं ऐसा करने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में चल रहे वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप में कई बड़े रिकॉर्ड बन रहे हैं। शुक्रवार को न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सूजी बेट्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड की ओपनर सूजी बेट्स महिला टी20 विश्व कप में 1000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने बांग्लादेश […]

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में चल रहे वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप में कई बड़े रिकॉर्ड बन रहे हैं। शुक्रवार को न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सूजी बेट्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड की ओपनर सूजी बेट्स महिला टी20 विश्व कप में 1000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 61 गेंदों में 81 रन ठोककर ये मुकाम हासिल किया। सलामी बल्लेबाजों ने पहले छह ओवरों में 49 रन बनाए।

20 ओवर में 3 विकेट खोकर 189 रन ठोके

उन्होंने न केवल खुद का रिकॉर्ड बनया बल्कि न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट के अब तक के सर्वोच्च स्कोर तक भी पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 189 रन ठोके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 118 रन ही बना सकी और 71 रन से मुकाबला हार गई। केप टाउन में बांग्लादेश के खिलाफ कीवी टीम ने ये बड़ी जीत हासिल की।

---विज्ञापन---

और पढ़िएगजब करते हो नसीम शाह, पीएसएल में पहन लिया BPL का हेलमेट, PCB ने दी ये सजा

---विज्ञापन---

और पढ़िएये Virat Kohli की क्लास है, बल्ले से लगते ही गेंद गोली की तरह भागी, देखें VIDEO

---विज्ञापन---

बांग्लादेश सेमीफाइनल की रेस से बाहर

इस हार के बाद बांग्लादेश सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है, लेकिन न्यूजीलैंड के पास अभी भी शीर्ष दो में जगह बनाने का एक मौका है। हालांकि मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश का मुकाबला उलटफेर कर सकता है। वहीं व्हाइट फर्न्स को आगे जाने के लिए सबसे पहले श्रीलंका को हराना होगा। अंक तालिका में श्रीलंका से आगे निकलने के लिए उन्हें ये मैच बड़े अंतर से जीतना होगा।

और पढ़िएखेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 17, 2023 11:11 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola