Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

स्पोर्ट्स

अमेरिका की सड़कों पर ‘सर’ रवींद्र जडेजा ने किया डांस, गिटार की धुन पर दिखाए बेजोड़ मूव्स, देखें वीडियो

नई दिल्ली: रवींद्र जडेजा को वेस्टइंडीज दौरे के टी20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया। टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद रवींद्र जडेजा इन दिनों यूएस में हैं और अपने परिवार के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पत्नी रिवाबा ने शेयर किया वीडियो […]

Author
Edited By : Gyanendra Sharma Updated: Aug 8, 2023 12:06
Ravindra Jadeja

नई दिल्ली: रवींद्र जडेजा को वेस्टइंडीज दौरे के टी20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया। टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद रवींद्र जडेजा इन दिनों यूएस में हैं और अपने परिवार के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पत्नी रिवाबा ने शेयर किया वीडियो

जडेजा की पत्नी रिवाबा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर जड्डू के डांस मूव्य का शॉर्ट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें जडेजा डांस कर रहे हैं। वीडियो में को पोस्ट कर जडेजा ने कैप्शन में लिखा है, “जब आपको आरजे का छिपा टैलेंट देखने को मिले।” जडेजा द्वारा शेयर किए गए इस खास वीडियो पर फैन्स के खूब सारे रिएक्शन आ रहे हैं। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस उनकी पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

बता दें कि जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। टेस्ट और वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा थे। जडेजा, रोहित और कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना टी-20 सीरीज खेल रही टीम इंडिया 5 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से पिछड़ रही है।

एशिया कप में खेलेंगे जडेजा

जडेजा अब एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे। एशिया कप का आगाज 30 अगस्त से होने लवाला है। भारतीय टीम एशिया कप में अपना पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के साथ खेलने वाली है, यह मैच कैंडी में खेला जाएगा। बता दें कि एशिया कप में 4 मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे और बाकी सभी मैच श्रीलंका में खेले जाने हैं।

ये भी देंखे: 2023 World Cup के लिए ये Team India नहीं है तैयार, WI में करारी हार 

First published on: Aug 08, 2023 11:00 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.