---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

सचिन तेंदुलकर ने पत्नी और बेटी संग गांव में मनाया अपना 50वां जन्मदिन, अर्जुन को किया मिस

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दुनियाभर में कई अर्धशतकीय पारियां खेलने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने जीवन की हाफ सेंचुरी पूरी की। 50वें जन्मदिन पर एक तरफ जहां उनके लिए बधाईयों का दौर जारी था और हर कोई उनके किस्से कहानियां याद कर रहा था। वहीं दूसरी ओर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दुनियाभर में कई अर्धशतकीय पारियां खेलने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने जीवन की हाफ सेंचुरी पूरी की। 50वें जन्मदिन पर एक तरफ जहां उनके लिए बधाईयों का दौर जारी था और हर कोई उनके किस्से कहानियां याद कर रहा था। वहीं दूसरी ओर लिटिल मास्टर गांव में अपने परिवार संग खास अंदाज में अपना जन्मदिन मना रहे थे।

सचिन तेंदुलकर ने फूंका चूल्हा, ऐसे मनाया जन्मदिन

अपने 50वें जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर परिवार संग गांव की मिट्टी और वहां की शांति का आनंद लेने गए। उन्होंने वहां पर चूल्हा भी फूंका और खाना भी बनाया। इसका एक फोटो सचिन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस तस्वीर में सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी पत्नी अंजलि और बेटी सारा भी नजर आ रही हैं। यह तस्वीर एक गांव की है। जिसमें तेंदुलकर चूल्हा फूंक रहे हैं और कड़ाई में कुछ पक रहा है।

---विज्ञापन---

sachin tendulkar post

और पढ़िए IPL 2023: क्रिकेट ने करुण नायर को दिया एक और मौका, लखनऊ सुपर जायंट्स में केएल राहुल..

---विज्ञापन---

सचिन ने अर्जुन तेंदुलकर को किया मिस

सचिन तेंदुलकर ने इस पोस्ट में लिखा, ‘आप रोज अर्धशतक नहीं लगाते। लेकिन जब ऐसा करते हैं तो इसका जश्न मनाना बनता है और उसके साथ, जो आपके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। हाल ही में मैंने एक गांव में अपनी टीम और परिवार के साथ अपना खास 50वां जन्मदिन मनाया।

सचिन तेंदुलकर ने इसी पोस्ट में लिखा कि इस जश्न के दौरान अर्जुन तेंदुलकर की कमी खली, जो इस वक्त आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं। बता दें कि सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन 24 अप्रैल को होता है।

---विज्ञापन---

 

और पढ़िए खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: May 06, 2023 08:26 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola