---विज्ञापन---

SA vs WI: विकेट का जश्न मना रहा था स्टार गेंदबाज, फिर स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा बाहर

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतकर विंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया। दूसरे टेस्ट के चौथे दिन दूसरे सेशन में साउथ अफ्रीका ने विंडीज को दूसरी पारी में 106 रन पर ढेर कर मुकाबला 284 रनों से जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी […]

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतकर विंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया। दूसरे टेस्ट के चौथे दिन दूसरे सेशन में साउथ अफ्रीका ने विंडीज को दूसरी पारी में 106 रन पर ढेर कर मुकाबला 284 रनों से जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 321 रन बनाकर वेस्टइंडीज को चौथी पारी में 391 रन का लक्ष्य दिया था। हालांकि इस दौरान टीम के स्टार स्पिनर केशव महाराज को अजीबोगरीब तरीके से चोट लगी और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

दर्द से कराहते हुए गिर गए केशव महाराज

पहले सत्र के आखिरी ओवर में महाराज ने मेयर्स को स्टंप्स के सामने फंसाया और उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। हालांकि अंपायर ने नॉटआउट करार दिया तो महाराज ने अंपायर की कॉल को चुनौती दी। स्क्रीन पर अपने पक्ष में फैसला दिखने के बाद महाराज जश्न मनाने ही वाले थे कि उनका टखना मुड़ गया और वे दर्द से कराहते हुए गिर गए।

---विज्ञापन---

स्ट्रेचर पर भेजना पड़ा बाहर

इसके बाद तुरंत स्ट्रेचर मंगाया गया और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। बाद में उन्हें एमआरआई स्कैन के लिए भी ले जाया गया। फॉक्स स्पोर्ट्स के अनुसार, स्पिनर को बाएं टखने में चोट लगी है। पिछले दिन बल्लेबाजी करते समय चोट लगने के बाद वियान मूल्डर को भी स्कैन के लिए ले जाना पड़ा था। हालांकि सुखद बात यह है कि उन्हें फ्रैक्चर नहीं है। मूल्डर को मैदान में लौटने के लिए मंजूरी दे दी गई। बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने दूसरी पारी में रोस्टन चेज और काइल मेयर को आउट कर दो विकेट लिए। एडेन मार्कराम को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार दिया गया।

First published on: Mar 11, 2023 07:26 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola