नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले की हालत नाजुक है। वो अभी साओ पाउलो अस्पताल में मौत से जूझ रहे हैं। उनका कैंसर का इलाज चल रहा है। पेले ने क्रिसमस का त्योहार अस्पताल में ही सेलिब्रेट किया है। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए परिजन अस्पताल पहुंचने लगे हैं। पेले के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट हो रही है जिससे उनकी किडनी और ह्रदय पर असर पड़ा है।
दोस्त और परिवार के सदस्य अस्पताल में जुटने लगे
कैंसर से जूझ रहे 82 साल के दिग्गज फुटबॉलर को देखने के लिए उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य अस्पताल में जुटने लगे हैं। रविवार सुबह उनके बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टा में परिवार की फोटो पोस्ट की। 3 घंटे पहले अपनी इंस्टा पोस्ट में नैसिमेंटो ने लिखा- ‘कृतज्ञता, प्यार, परिवार का साथ…यही क्रिसमस का सार है। क्रिसमस पर आपके द्वारा भेजे गए इतने सारे प्यार के लिए धन्यवाद…आभार और प्रेम। इस मजेदार और अद्भुत जीवन में मैं उनके (पेले) बिना कुछ भी नहीं होती। आज और हमेशा, मैरी क्रिसमस।’
ब्राजील को तीन वर्ल्ड कप दिला चुके हैं पेले
बता दें कि पेले रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ने लगी। वे अब तक बाहर नहीं निकल पाए हैं। पेले को हृदय संबंधी समस्याएं थीं। पेले ने 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को विश्व कप का गौरव दिलाया। नेमार ने हाल ही में 2022 फीफा विश्व कप के दौरान ब्राजील के अग्रणी स्कोरर (77 गोल) के पेले के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी की।
ब्राजील के खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने विश्व कप के दौरान पेले की छवि वाले बड़े बैनर फहराकर पेले को श्रद्धांजलि दी। पेले ने अर्जेंटीना को बधाई दी और 2022 फाइनल के बाद लियोनेल मेस्सी और किलियन एम्बाप्पे के प्रदर्शन की सराहना की, जहां अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराया।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
111 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
244 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
347 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
369 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
406 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
418 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
437 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
437 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
444 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines