नई दिल्ली: एशिया कप 2022 के फाइनल में मिली हार के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी बौखला गए हैं। मैदान के बाहर भी फैंस के साथ बुरे बर्ताव कर रहे हैं। पाक प्लेयर आसिफ का एक वीडियो फिर से वायरल हुआ है, जिसमें वे फैंस से भिड़ते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसिफ ने एशिया कप के एक मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाज से लड़ाई की थी। मैदान में ही गेंदबाज को मारने के लिए उन्होंने बल्ला तान दिया था। अब उनका एक और वीडियो आया है जिसमें आसिफ एयरपोर्ट पर लड़ते दिख रहे हैं। दरअसल पाकिस्तान की टीम दुबई से लौट आई है। एयरपोर्ट पर फैंस पाक प्लेयर के साथ सेल्फी ले रहा था। उसी दौरान आसिफ ने फैंस को जोर से झटक दिया।

विज्ञापन

फैंस के साथ की बदतमीजी

आसिफ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फैंस उनके साथ सेल्फी लेते हैं। एक फैंस उनका हाथ पकड़ लेता है, फिर क्या आसिफ ने जोर से फैंस का हाथ झटक दिया। इसी दौरान आसिफ के चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता है। वीडियो में देख सकते हैं कि फैन मुस्कुराता हुआ दूर हट जाता है, पर आसिफ काफी गुस्से में नजर आते हैं।

विज्ञापन

एशिया कप में भी की लड़ाई

एशिया कप के एक मैच में आसिफ अली अफगानिस्तान के गेंदबाज फरीज अहमद से लड़ पड़े थे। इस दौरान माहौल गर्म हो गया था। मैच के 19वें ओवर में आसिफ में छक्का मारा। फिर अगली गेंद पर फरीद ने आसिफ को कैच आउट करा दिया। इसके बाद गेंदबाज से जोरदार जश्न मनाया। इसपर आसिफ अली बौखला गए और उनपर बल्ला तान दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ