IND vs PAK ICC T20 WC: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, महीना भर पहले बिके सारे टिकट

IND vs Pak (1)

नई दिल्ली: एशिया कप के बाद टी20 वर्ल्ड कप में फिर से भारत और पाकिस्तान की टीम भिड़ने वाली है। भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। मुकाबला 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला जाएगा। भारत-पाक का क्रिकेट मैच हो और टिकट आसानी से मिल जाए ऐसा कैसे हो सकता है।

बिक गए भारत-पाक मैच के टिकट

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को कहा कि टी20 विश्व कप 2022 में 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मैच के टिकट बिक चुके हैं। आईसीसी ने कहा कि स्टैंडिंग रूम के अतिरिक्त टिकट भी “बिक्री के कुछ ही मिनटों के भीतर बिक गए”। आईसीसी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में आगामी मेगा इवेंट के लिए 500,000 से अधिक टिकट बेचे गए हैं, जो अगले महीने शुरू हो रहा है। सुपर 12 के पहले मैच में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा मैच

एमसीजी क्रिकेट ग्राउंड की ओर कहा गया कि 82 विभिन्न देशों के प्रशंसकों ने 16 अंतरराष्ट्रीय टीमों के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को देखने के लिए टिकट खरीदे हैं। 23 अक्टूबर को एमसीजी में भारत बनाम पाकिस्तान मैच बिक गया है, अतिरिक्त स्टैंडिंग रूम टिकट बिक्री के कुछ ही मिनटों के भीतर काट लिए गए हैं। एक आधिकारिक री-सेल प्लेटफॉर्म मैच के कुछ दिन पहले लॉन्च किया जाएगा, जहां प्रशंसक टिकटों का आदान-प्रदान कर सकते हैं।

क्रिकेट प्रेमी आईसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट t20worldcup.com पर जाकर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की टिकट खरीद सकते हैं। आईसीसी ने एक टिकट की कीमत 30 डॉलर यानी करीब 2,396.90 रुपये रखी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ