---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: फाइनल में ये हो सकती है पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 सोमवार को रावलपिंडी में खेला जाएगा। पहले दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान ने श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड ने इस सीरीज में वापसी की कोशिश की, लेकिन रावलपिंडी में चौथा टी20 […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 सोमवार को रावलपिंडी में खेला जाएगा। पहले दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान ने श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड ने इस सीरीज में वापसी की कोशिश की, लेकिन रावलपिंडी में चौथा टी20 बारिश के कारण धुल गया। अब नजरें दोनों टीमों की नजरें फाइनल पर जमी हैं।

बदलाव की संभावना नहीं 

बाबर आजम की अगुवाई वाली प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने की संभावना नहीं है। इसे चौथे टी-20 मैच के अनुसार रखा जा सकता है। हालांकि जमान खान ने पिछले मैच में एक भी विकेट नहीं लिया था, लेकिन उन्हें विनिंग कॉम्बिनेशन के आधार पर टीम में जगह दी जा सकती है। इस सीरीज के बाद दोनों टीमें 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी। ये सीरीज भारत में इस साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों को तेज करने के लिए महत्वपूर्ण होगी।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – WTC 2023 Final: टीम इंडिया का ऐलान, IPL में भौकाल मचाने वाले इस खिलाड़ी को मिली जगह

पांचवें टी20 के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन:

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, सईम अयूब, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और जमान खान।

और पढ़िए – PAK vs NZ: मार्क चैपमैन ने खेली शतकीय पारी, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में दी मात

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • 27 अप्रैल – पहला वनडे, रावलपिंडी
  • 29 अप्रैल – दूसरा वनडे, रावलपिंडी
  • 3 मई – तीसरा वनडे, कराची
  • 5 मई – चौथा वनडे, कराची
  • 7 मई – 5वां वनडे, कराची
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 24, 2023 06:09 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola