---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, तूफानी गेंदबाज और अनकैप्ड बल्लेबाज की एंट्री

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बुधवार को टीम का ऐलान किया। पाकिस्तान की टीम में एक अनकैप्ड बल्लेबाज को अजहर अली की जगह पहला कॉल मिला है। मध्यक्रम के अनकैप्ड बल्लेबाज कामरान गुलाम रिटायर हो चुके अजहर अली की जगह टीम में शामिल किए गए हैं। अजहर इंग्लैंड के […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बुधवार को टीम का ऐलान किया। पाकिस्तान की टीम में एक अनकैप्ड बल्लेबाज को अजहर अली की जगह पहला कॉल मिला है। मध्यक्रम के अनकैप्ड बल्लेबाज कामरान गुलाम रिटायर हो चुके अजहर अली की जगह टीम में शामिल किए गए हैं। अजहर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद रिटायर हो गए थे।

हसन अली की वापसी

वहीं तूफानी गेंदबाज हसन अली की भी वापसी हो गई है। हसन अली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की घरेलू श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टेस्ट टीम में वापसी की है। तेज गेंदबाज मोहम्मद अली और हारिस रऊफ टीम से बाहर कर दिए गए हैं। रऊफ ने रावलपिंडी टेस्ट में फील्डिंग के दौरान खुद को घायल कर लिया था, वहीं अली को पाकिस्तान कप में भाग लेने के लिए कहा गया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िएIND vs BAN: Taijul Islam ने गेंद से बरपाया कहर, घुमती हुई बॉल से KL Rahul को किया आउट, देखें वीडियो

---विज्ञापन---
और पढ़िएIND vs BAN: ‘ये उनकी यात्रा का हिस्सा है, मेरे साथ भी..’ उमेश यादव ने बताई Kuldeep Yadav को बाहर रखने की मुख्य वजह

फहीम अशरफ को भी नहीं मिली जगह

हरफनमौला फहीम अशरफ भी तीसरे टेस्ट में शामिल होने से चूक गए और पाकिस्तान कप में हिस्सा लेंगे। टीम में पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को भी जगह दी गई है। वहीं कामरान गुलाम को इससे पहले कायद-ए-आजम ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश दौरे के लिए 2021 में टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन तब वे डेब्यू करने से चूक गए थे। हाल ही में कायद-ए-आजम सीजन में गुलाम ने 42.64 की औसत से एक शतक और पांच अर्धशतक के साथ 597 रन बनाए। श्रृंखला का पहला टेस्ट आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का एक हिस्सा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टेस्ट टीम:

बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हसन अली, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, नोमान अली, सरफराज अहमद, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शान मसूद, जाहिद महमूद

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 21, 2022 06:59 PM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola