ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप आज से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में खेला जाएगा। ये मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम यानी अहमदाबाद में होगा। उम्मीद करते हैं मुकाबला पहला है तो कांटेदार मैच हो, जिससे पहले ही मैच से एक समां बन जाए। मुकाबला से पहले एक भारतीय पूर्व कप्तान ने बड़ा बयान दिया है और बयान ऐसा कि पाकिस्तान की टीम टेंशन में हो जाएगी। तो चलिए बताते हैं आपको इसके बारे में।
सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान
दरअसल मीडिया से बात करते हुए भारतीय पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर में कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि पाकिस्तान की टीम में टूर्नामेंट में आगे जा पाएगी। पाकिस्तान T20 में भले ही अच्छा क्रिकेट खेल रही है, लेकिन जहां बात वनडे फॉर्मेट की आती है तो टीम के अंदर काफी ज्यादा कमियां सामने आई हैं। तो इसलिए टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाए इसकी संभावना कम लग रही है। वहीं जब बात भारत की गई तो सुनील गावस्कर ने साफ कह दिया की टीम इंडिया उनकी फेवरिट लिस्ट में शामिल है। टीम ने पिछले कई समय में हाथ से जाते हुए मुकाबले को जीता है। तो इसलिए कह सकते हैं की टीम परफेक्ट नजर आ रही है।
14 अक्टूबर को खेला जाएगा महामुकाबला
आपको बताते चलें 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच में महामुकाबला खेला जाएगा। एक बात हमेशा से भारत में कहीं जाती है कि वर्ल्ड कप के साथ पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी टीम इंडिया को जीत दर्ज करनी है। इस मुकाबले में जीत से काम में तो नहीं माना जाएगा।
यह भी पढ़ें- ENG vs NZ ODI World Cup 2023: क्या फिर बारिश बनेगी विलेन? जानिए हेड टू हेड, मौसम का हाल
गावस्कर ने भी मानी प्रेशर की बात
गावस्कर का कहना है कि, हां पाकिस्तान के साथ होने वाला मुकाबला प्रेशर का होता है। क्योंकि हम सभी उसमें जितना चाहते हैं। हालांकि टीम इंडिया को पता है कि इस बड़े मुकाबले को कैसे जीत जाए। हमें अपने उन सभी 11 खिलाड़ियों पर विश्वास रखना होगा और कामना करनी होगी कि टीम अच्छा प्रदर्शन इस विश्व कप 2023 में करे।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
73 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
206 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
309 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
331 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
368 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
380 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
399 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
399 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
406 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
417 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines