---विज्ञापन---

NZ vs IND: ‘सूर्या दादा’ का बवंडर, न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ी तूफानी सेंचुरी

NZ vs IND: टी20 वर्ल्ड कप 2022 की हार के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है. दूसरे टी20 मुकाबले में सूर्या ने तबाही मचा दी है। सूर्या ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी सेंचुरी जड़ दी है। सूर्या ने 51 बॉल में 111 रनों की पारी खेली। शानदार फॉर्म में चल रहे […]

---विज्ञापन---

NZ vs IND: टी20 वर्ल्ड कप 2022 की हार के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है. दूसरे टी20 मुकाबले में सूर्या ने तबाही मचा दी है। सूर्या ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी सेंचुरी जड़ दी है। सूर्या ने 51 बॉल में 111 रनों की पारी खेली। शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार ने कीवीओं को तोड़कर रख दिया। जहां चाहा शॉट खेले। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के मारे।

---विज्ञापन---

 

मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 191 रन बनाए। जीत के लिए न्यूजीलैंड को 192 रन बनाने होंगे।  ईशान किशन ने 36 रन की पारी खेली। भारत के लिए ओपन करने ईशान और पंत आए, लेकिन पंत सफल नहीं हुए। पंत 13 गेंद पर 6 रन बनाकर लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर आउट हुए।

---विज्ञापन---

पिछले कुछ साल से भारतीय बल्लेबाजी सूर्या के ईर्द-गिर्द घूमती है। सूर्यकुमार ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। सूर्यकुमार यादव के टी-20 करियर की यह दूसरी सेंचुरी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन, ऋषभ पंत (WK), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या (C), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (WK), केन विलियमसन (C), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन

First published on: Nov 20, 2022 02:06 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola