Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या त्योहार पर पड़ेगा इसका असर? जानें ग्रहण का समय

Chandra Grahan on Raksha Bandhan 2026: सावन माह पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है. इस बार सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लग रहा है. ऐसे में क्या इसका प्रभाव त्योहार पर पड़ेगा. चलिए रक्षाबंधन पर ग्रहण के समय के बारे में जानते हैं.

Chandra Grahan.jpg

Photo Credit- AI

Chandra Grahan on Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का पर्व हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. सावन पूर्णिमा का आरंभ 27 अगस्त 2026 की सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए सावन पूर्णिमा 28 अगस्त को मान्य होगी. इसी दिन रक्षाबंधन मनाया जाता है. रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है.

विज्ञापन

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण (Raksha Bandhan and Chandra Grahan)

सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है. भारतीय समय के अनुसार, चंद्र ग्रहण का आरंभ सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर होगा. ग्रहण दोपहर को 12 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगा. रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण होने से लोग राखी बांधने के समय को लेकर परेशान हैं. चंद्र ग्रहण का त्योहार पर असर होगा या नहीं, आइये जानते हैं.

विज्ञापन

क्या रक्षाबंधन पर होगा असर? (Raksha Bandhan Grahan Impact)

रक्षाबंधन के पर्व पर ग्रहण का असर देखने को नहीं मिलेगा. चंद्र ग्रहण की दृश्यता भारत में नहीं होगी. यह ग्रहण पश्चिमी एशिया के कई हिस्सों में, दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप में दिखाई देगा. भारत में ग्रहण न लगने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. रक्षाबंधन के पर्व पर ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन किसी भी समय राखी बांध सकते हैं. इस दिन भद्रा भी नहीं रहेगी.

विज्ञापन

राखी बांधने का शुभ समय (Raksha Bandhan Shubh Muhurat)

भारत में ग्रहण नहीं लग रहा है. रक्षाबंधन पर सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक राखी बांध सकते हैं. भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी. ऐसे में राखी बांधने में कोई बाधा नहीं होगी. 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर पूर्णिमा तिथि का समापन हो जाएगा. ऐसे में इससे पहले रक्षाबंधन के अनुष्ठान कर लें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ