Lucky Zodiac Signs: आज 4 अगस्त को इन 5 राशियों के लिए ग्रहों का शुभ संयोग बना सकता है धन और तरक्की के नए योग

Lucky Zodiac Signs: आज 4 अगस्त 2026 को रेवती-अश्विनी नक्षत्र, गुरु-आदित्य योग, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि योग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं. इन ग्रह योगों से 5 राशियों के धन, करियर, बिजनेस और रुके कामों में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac-Sign-4-august

Lucky Zodiac Signs: आज मंगलवार 4 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिष की गणना और पंचांग के हिसाब से काफी खास है. इस दिन सावन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. यह सावन का पहला मंगलवार है, जिस दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाता है. धार्मिक दृष्टि से यह दिन माता पार्वती की आराधना के लिए समर्पित है. इस दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं. यूं प्रतीत होता है कि 4 अगस्त शुभ योगों के संगम का शुभ दिवस है. इससे रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. लोगों को नए मौके भी मिल सकते हैं. वहीं, ग्रहों की पोजिशन भी कई पॉजिटिव संकेत दे रही है.

विज्ञापन

4 अगस्त 2026 के खास ग्रह योग

4 अगस्त को सूर्य और गुरु कर्क राशि में साथ रहकर गुरु-आदित्य योग को मजबूत बनाए रखेंगे. चंद्रमा मीन राशि में स्थित रहेंगे. मंगल और बुध मिथुन राशि में युति बनाएंगे, जो बुद्धि और पराक्रम में वृद्धि का संकेत है. शुक्र कन्या राशि में, शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 4 अगस्त को ग्रहों के इन योग-संयोग का असर करियर, बिजनेस, इनकम और नए अवसरों पर दिख सकता है. लोगों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नई डील, प्रमोशन या पहचान मिलने के चांस भी बन सकते हैं. हालांकि इन ज्योतिषीय योगों का सभी राशियों पर व्यापक प्रभाव रहेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह समय सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जा रहा है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए धन और तरक्की के नए योग बन सकते हैं?

विज्ञापन

4 अगस्त का मेष राशिफल

4 अगस्त आपके लिए तेज़ी से आगे बढ़ने का दिन बन सकता है. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वर्क प्लेस पर आपकी बात को महत्व मिलेगा. किसी पुराने प्रोजेक्ट में अच्छी प्रोग्रेस दिखेगी. रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं. बिजनेस में नई डील पर बात आगे बढ़ सकती है. परिवार का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा. लव रिलेशनशिप में गलतफहमियां कम होंगी. स्टूडेंट्स को मेहनत का बेहतर रिजल्ट मिल सकता है. दिन का सही उपयोग करेंगे तो कई नए मौके आपके पक्ष में आ सकते हैं.

विज्ञापन

4 अगस्त का कर्क राशिफल

सूर्य और गुरु का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को मजबूत कर सकता है. लंबे समय से रुका काम पूरा होने की संभावना है. जॉब में अच्छी खबर मिलने के योग हैं. सीनियर आपके काम से खुश दिखाई देंगे. इनकम बढ़ाने का नया रास्ता मिल सकता है. बिजनेस में भरोसेमंद लोगों का साथ मिलेगा. परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा. लाइफ पार्टनर का सहयोग राहत देगा. यात्रा से भी अच्छा फायदा मिल सकता है. भविष्य की प्लानिंग शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा.

4 अगस्त का सिंह राशिफल

4 अगस्त आपके लिए नई पहचान लेकर आ सकता है. करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिलेगा. आपकी स्किल लोगों को प्रभावित करेगी. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क बन सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है. निवेश से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लेना फायदेमंद रहेगा. लव लाइफ में मिठास बढ़ सकती है. परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. स्टूडेंट्स नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. पूरे दिन ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा.

विज्ञापन

4 अगस्त का वृश्चिक राशिफल

भाग्य इस दिन आपका अच्छा साथ दे सकता है. रुकी हुई योजना फिर से शुरू हो सकती है. बिजनेस में नए क्लाइंट मिलने के योग हैं. करियर में बदलाव का विचार मजबूत हो सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत की सराहना होगी. किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है. आर्थिक मामलों में राहत महसूस होगी. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. लव बर्ड्स के रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा. धैर्य बनाए रखेंगे तो परिणाम उम्मीद से बेहतर मिल सकते हैं.

विज्ञापन

4 अगस्त का मीन राशिफल

चंद्रमा का प्रभाव आपके पक्ष में सकारात्मक माहौल बना सकता है. आत्मविश्वास पहले से अधिक रहेगा. करियर में नई शुरुआत का मौका मिल सकता है. जॉब करने वालों को अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे. किसी रुके भुगतान की चिंता कम हो सकती है. परिवार के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे. लाइफ पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर रहेगा. स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर बना रहेगा. दिनभर मिलने वाले छोटे-छोटे अवसर आगे चलकर बड़ी सफलता का कारण बन सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ