---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

NZ vs ENG: कौन लेगा कैच? न्यूजीलैंड के फील्डर्स में गफलत, बाल-बाल बच गए ब्रॉड, देखें वीडियो

नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट में कई बार गजब नजारे सामने आते हैं। एक ऐसा ही नजारा न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच बे ओवल में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन सामने आया। इंग्लैंड की पारी के दौरान कीवी टीम के फील्डर्स ने इतनी खराब फील्डिंग दिखाई कि बल्लेबाज ब्रॉड आउट होने से बच गए। […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट में कई बार गजब नजारे सामने आते हैं। एक ऐसा ही नजारा न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच बे ओवल में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन सामने आया। इंग्लैंड की पारी के दौरान कीवी टीम के फील्डर्स ने इतनी खराब फील्डिंग दिखाई कि बल्लेबाज ब्रॉड आउट होने से बच गए। ये नजारा दूसरे दिन का मैच खत्म होने से कुछ देर पहले ही नजर आया।

स्कॉट और बंडल में हुई गफलत

14वें ओवर में क्रीज पर आए स्टुअर्ट ब्रॉड ने महज एक गेंद ही खेली थी। वह शून्य पर थे और अपना विकेट बचाने की जद्दोजहद में लगे थे। इधर जैसे ही स्कॉट कुग्गेलैन ने बॉल डाली, ब्रॉड ने इसे स्ट्रेट की ओर ठोकना चाहा, लेकिन बॉल हवा में काफी ऊंची चली गई। बॉल को नीचे गिरता देख स्कॉट और विकेटकीपर टॉम बंडल ने दौड़ लगा दी, लेकिन दोनों ही तय नहीं कर पाए कि कैच कौन लेगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िएगजब करते हो नसीम शाह, पीएसएल में पहन लिया BPL का हेलमेट, PCB ने दी ये सजा

---विज्ञापन---

स्कॉट ने छोड़ा कैच, तो इंग्लैंड के खिलाड़ी हुए खुश

जैसे ही बॉल नीचे गिरी, स्कॉट ने कैच लेने की एक और कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। उन्हें देख बंडल भी दंग रह गए। इधर, बॉल उछली तो इंग्लैंड के खेमे में हलचल मच गई, लेकिन जैसे ही कैच छूटा, इंग्लिश खिलाड़ी खुश हो गए। ब्रॉड पहली ईनिंग में आउट होने से आसानी से बच गए। स्कॉट की इस फील्डिंग ने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की फील्डिंग की याद दिलाई। पाकिस्तान के दो फील्डर्स के बीच अक्सर ऐसी ही गफलत देखी गई है।

और पढ़िएसंदीप लामिछाने का पीछा नहीं छोड़ रहा विवाद, स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने क्रिकेटर के साथ कर दी ये हरकत

---विज्ञापन---

नाइट वॉचमैन की भूमिका में आए ब्रॉड

नाइट वॉचमैन की भूमिका में आए ब्रॉड दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 13 गेंदों में 1 चौका ठोक 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि ओली पोप 14 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 79 रन बनाए हैं और 98 रन की लीड ले ली है। देखना होगा कि तीसरे दिन मैच में क्या मोड़ सामने आते हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िएखेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 17, 2023 09:43 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola