KKR vs RCB: आईपीएल 2023 के 9वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगी। कोलकाता टीम 2019 के बाद पहली बार यहां खेलेगी। पिछले साल नॉकआउट मुकाबले यहां खेले गए थे, लेकिन इससे पहले ही KKR लीग से बाहर हो गई थी। कोलकाता के लिए अपने घरेलू मैदान पर जीत का खाता खोलना चाहेगी। आइये जानते हैं कि यहां की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों में से किसे फायदा देगी।
पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन की पिच बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध है। कोलकाता के इस ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। ईडन गार्डन्स मैदान पर बॉल बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और आउट फील्ड भी काफी तेज रहती है। यहां हाई स्कोर वाले टी20 मैच हुए हैं। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, यह गेंदबाजों खासकर स्पिनरों के लिए भी मददगार साबित होने लगती है। ईडन गार्डन में कुल 77 IPL मैच खेले गए हैं। जिसमें से 45 बार चेज करने वाली टीम जीती, जबकि 31 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती और एक मैच नो रिजल्ट रहा। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 160 रन है।
कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स IPL के इस सीजन में पहली बार एक-दूसरे का आमना-सामने करने उतरेंगी। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए IPL मैच के आधार पर हेड टू हेड की बात करें तो दोनों की भिड़ंत कुल 30 मैचों में हुई है। इनमें से कोलकाता ज्यादा बार बाजी मारी है। टीम ने सबसे अधिक 16 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं बेंगलुरु को कुल 14 मैचों में जीत हासिल हुई।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी/लोकी फर्ग्यूसन, अनुकुल रॉय, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, डेविड विली, मोहम्मद सिराज।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
111 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
244 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
347 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
369 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
406 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
418 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
437 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
437 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
444 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines