Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2023, RCB vs RR: राजस्थान और बैंगलोर के बीच होगी भिड़ंत, विराट कोहली-संजू सैमसन समेत कई सितारे आएंगे नजर

IPL 2023, RCB vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा हे हैं। इसी कड़ी में रविवार को दोपहर में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन बैंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाएगा। मैच की शुरुआत दोपहर को 3:30 बजे […]

Author
Edited By : Siddharth Sharma Updated: Apr 24, 2023 11:59
IPL 2023, RCB vs RR Live Streaming

IPL 2023, RCB vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा हे हैं। इसी कड़ी में रविवार को दोपहर में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन बैंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाएगा। मैच की शुरुआत दोपहर को 3:30 बजे होगी और टॉस 3 बजे आयोजित किया जाएगा।

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन करेंगे। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान फाफ डू प्लेसी के हाथों में होगी। पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ बैंगलोर की टीम बेहतरीन फॉर्म में नजर आई थी ऐसे में वह जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी ओर, राजस्थान को अपने लास्ट गेम में लखनऊ के हाथों करीबी मैच में हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में संजू सैमसन की टीम जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IPL 2023, DC vs SRH: हैदराबाद में गेंदबाज दिखाएंगे कमाल या बल्लेबाज मचाएंगे धमाल? जानें रिकॉर्ड्स और लाइव पिच रिपोर्ट

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), अब्दुल बासिथ, मुरुगन अश्विन, रविचंद्रन अश्विन, केएम आसिफ, ट्रेंट बोल्ट, जोस बटलर, केसी करियप्पा, युजवेंद्र चहल, डोनोवन फरेरा, शिमरॉन हेटमेयर, जेसन होल्डर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, ओबेद मैकॉय , देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, क्रुणाल सिंह राठौर, जो रूट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप यादव, एडम जम्पा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फॉफ डुप्लेसी (कप्तान), आकाशदीप, फिन एलेन, अनुज रावत, अविनाश सिंह, मनोज भांडगे, माइकल ब्रेसवेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, सिद्धार्थ कौल, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, राजन कुमार, शाहबाज अहमद, कर्ण शर्मा, हिमांशु शर्मा, सोनू यादव, विजयकुमार वैशाक, डेविड विली।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IPL 2023: ‘हमेशा मुश्किल रहेगा’, 49 रनों से बड़ी हार पर क्या बोले कप्तान नितीश राणा?

IPL 2023, RCB vs RR Live Telecast: टीवी पर कैसे देखें लाइव?

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।

IPL 2023, RCB vs RR Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जाने वाले मैच को मोबाइल पर जियो सिनेमा एप पर देखा जा सकता है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 23, 2023 08:26 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.