---विज्ञापन---

IPL 2023: दूसरी बार पिता बना CSK का ये स्टार खिलाड़ी, पत्नी ने प्यारी सी बेटी को दिया जन्म, देखें फोटो

IPL 2023: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे अंबाती रायुडू को क गुड न्यूज मिली है। 16 मई को अनुभवी क्रिकेटर अंबाती रायडू दूसरी बार बेटी के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी चेन्नुपल्ली विद्या ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। 37-वर्षीय क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम के जरिए शेयर […]

---विज्ञापन---

IPL 2023: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे अंबाती रायुडू को क गुड न्यूज मिली है। 16 मई को अनुभवी क्रिकेटर अंबाती रायडू दूसरी बार बेटी के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी चेन्नुपल्ली विद्या ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। 37-वर्षीय क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम के जरिए शेयर यह खुशखबरी सभी दोस्त और फैंस के साथ शेयर की है।

बेटियां भगवान का दिया सच्चा वरदान होती हैं’

अंबाती रायडू ने अपनी बड़ी बेटी के साथ नवजात बच्ची की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कहा, ‘बेटियां भगवान का दिया सच्चा वरदान होती हैं’। रायुडू की पहली बेटी का जन्म 2020 में हुआ था।

---विज्ञापन---

CSK ने किया ये ट्वीट

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अंबाती रायडू को को बधाई देते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें लिखा कि सुपर डैडी की खुशी दोगुनी हुई। अंबाती रायडू और उनके परिवार को बधाई।’

---विज्ञापन---

साल 2009 में हुई थी शादी

दरअसल, अंबाती रायडू कॉलेज के दिनों से ही चेन्नुपल्ली विद्या को पसंद करते थे। इसके बाद साल 2009 में वेलेंटाइन डे के मौके पर इन दोनों ने शादी रचाई थी। ये कपल जुलाई 2020 में पहली बार माता-पिता बने थे।

अंबाती रायडू का प्रदर्शन

इस सीजन अंबाती रायडू के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2023 में बल्ले से कोई बड़ा कमाल नहीीं किया है। उन्होंने 12 मैचों में 127.08 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 122 रन बनाए हैं।

First published on: May 17, 2023 08:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola