नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया गई टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया है। पहले अन-ऑफिशियल वॉर्म-अप मैच में भारत ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हरा दिया है। टीम इंडिया टी-20 वर्ल्डकप से पहले दो अनऑफिशियल और दो ऑफिशियल वॉर्म-अप मैच खेलेगी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 158 रन बनाए जवाब में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम 8 विकेट पर 145 रन ही बना सकी।
अभी पढ़ें – Video: एक टांग आगे और स्क्वायर लेग पर छक्का, सूर्यकुमार यादव ने मारा ‘विराट’ शॉट
इस प्रैक्टिस मैच में तेज गेंदबाज ने बेहतरीन गेंदबाजी की। अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार को 2, हर्षल पटेल को 1 और युजवेंद्र चहल को 1 विकेट मिला। भुवी-अर्शदीप ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। अर्शदीप सिंह ने 6 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने2 विकेट निकाले। । युजवेंद्र चहल को भी 2 विकेट हासिल हुए वहीं हर्षल पटेल को एक विकेट मिला।
रोहित शर्मा रहे फ्लाप
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने बोर्ड पर ज्यादा रन नहीं लगाए। भारत के लिए रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने पारी की शुरुआत की लेकिन दोनों की कमाल नहीं दिखा पाए। वॉर्म-अप मैच में रोहित शर्मा सिर्फ 3 रन बना पाए, जबकि ऋषभ पंत 9 और दीपक हुड्डा 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्रीज पर उतरे सूर्याकुमार यादव ने जबरदस्त पारी खेली।
सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 35 बॉल में 52 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 3 ही छक्के निकले। हार्दिक पंड्या ने यहां 27 रनों की पारी खेली। फिर दिनेश कार्तिक की पारी के दम पर टीम इंडिया एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई है।
वॉर्म-अप मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
72 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
206 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
309 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
331 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
367 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
380 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
398 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
398 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
406 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
416 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines