India vs Pakistan: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में बुधवार को भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। मैच रात 8:30 बजे से चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी की राइवलरी भी क्रिकेट की तरह बहुत पुरानी रही है। पहली बार दोनों टीमें 1956 के ओलिंपिक में भिड़ी थी। इसमें भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। पिछली बार जब दोनों टीम आपस में भिड़ी थी तो मुकाबला 1-1 से ड्रॉ पर छुटा था।
मैच मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा है कि वह और उनकी टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के बाद पाकिस्तान की चुनौती के लिए तैयार हैं। इससे पहले सोमवार को पाकिस्तान द्वारा चीन को 2-1 से हराने के बाद मुख्य कोच मुहम्मद सकलैन ने चेतावनी दी है कि वे भारत की कमजोरियों से अवगत हैं।
सेमीफाइनल में भारत की जगह पक्की
भारत पहले ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। वहीं पाकिस्तान मलेशिया के खिलाफ अपना पहला मैच 3-1 से हार गया था। पाकिस्तान की पहली जीत चीन के खिलाफ आई। टीम ने चीन को 2-1 से हराया। अगर जापान दिन की शुरुआत में चीन को हरा देता है, तो पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत के खिलाफ जीत या ड्रॉ की जरूरत होगी।
भारत बनाम पाकिस्तान एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम पाकिस्तान एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का मैच चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम पाकिस्तान एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?
भारत बनाम पाकिस्तान एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 मैच का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
भारत बनाम पाकिस्तान एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 मैच का लाइव प्रसारण कहां करें?
भारत बनाम पाकिस्तान एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 मैच फैनकोड मोबाइल ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines