हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND W vs ENG W: स्मृति मंधाना ने खेली तूफानी पारी, दूसरे टी 20 में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

विज्ञापन
IND W vs ENG W

IND W vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी 20 में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। डर्बी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने 79 रनों की तूफानी पारी खेली। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के सामने 143 रनों का टारगेट रखा, जिसे भारतीय टीम ने 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज ने दी खुशखबरी

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने फ्रेया केम्प के नाबाद अर्धशतक (51*) की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में बाद 142/6 का स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार पारी की बदौलत भारत ने इस लक्ष्य को 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

विज्ञापन

मंधाना ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 17वां अर्धशतक ठोका

हरमनप्रीत ने 22 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए। वहीं मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पारी की शुरुआत करने आई स्मृति मंधाना ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 17वां अर्धशतक पूरा किया।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: बस इतना कर दें खिलाड़ी तो जीत सकते हैं वर्ल्ड कप, बांग्लादेश के तकनीकी सलाहकार का बयान

विज्ञापन

मंधाना ने अपने नाम दर्ज किए ये शानदार रिकॉर्ड

यह मंधाना का इंग्लैंड के खिलाफ छठा अर्धशतक है। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाली भारतीय बल्लेबाज (पुरुष और महिलाओं दोनों में) बन गई हैं।

मंधाना ने घर से बाहर विदेशों में 10वां अर्धशतक लगाया और वह विदेशी धरती पर खेलते हुए सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाली महिला बल्लेबाज बन गई हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola