Siddharth Sharma
Read More
IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज का दूसरा मैच 27 नवंबर 2022 को हेमिल्टन के सीडन पार्क में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीयसमयानुसार सुबह 7 बजे होगी। इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी वहीं भारत के लिए ये करो या मरो का मैच है। दोनों के बीच खेले गए सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को करारी हार दी थी।
पहले वनडे में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 307 रन का लक्ष्य रखा। जिसके बाद टॉम लाथम के नाबाद शतक और केन विलियम्सन की 94 रनों की पारी की बदौलत कीवी टीम ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया। इस मैच में भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 80 रनों की पारी खेली इसके अलावा शिखर धवन और शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला ये मैच डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में आप देख सकेंगे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला दूसरा मैच आप अमेजन प्राइम पर लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना जरूरी है।
भारत की वनडे टीम: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, उमरान मलिक, कुलदीप सेन।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: दूसरे वनडे से पहले ही छा गए अर्शदीप सिंह…बस से उतरते ही शुरू कर दिया भांगड़ा, देखें VIDEO
न्यूजीलैंड की वनडे टीम: केन विलियमसन (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, फिन एलन, डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, टिम साउदी।
दूसरा मैच – 27 नवंबर 2022 – सुबह 7 बजे
तीसरा मैच – 30 नवंबर 2022 – सुबह 7 बजे
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।