IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। आज के दिन विराट कोहली ने अपनी क्लास दिखाई। किंग कोहली ने टेस्ट करियर का 28वां शतक लगाया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने 1205 दिन, 23 मैच और 41 पारियों के बाद इस फॉर्मेट में शतक जमाया। उनकी 186 रनों की मैराथन पारी खेली। मैच के दौरान विराट कोहली के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
ऐसे ही एक वीडियो में विराट कोहली शुभमन गिल का हाथ मरोड़ते देखे गए। विराट कोहली शुभमन गिल के पास जाते हैं और और उनका हाथ पकड़कर उसे घुमा देते हैं। विराट बार-बार गिल का हाथ मरोड़ते हैं, इस दौरान गिल चुपचाप खड़े दिखे।
बता दें कि बॉर्डर-गवास्कर सीरीज के चौथे मैच में शुभमन गिल ने शतक जड़ा। उन्होंने 128 रन की पारी खेली। गिल ने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। इस साल उनका फॉर्म शानदार रहा है। टी20 में शतक, वनडे में दोहरा शतक के बाद टेस्ट में भी शतक ठोककर वह अब टीम के मुख्य प्लेयर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
और पढ़िए – IND vs AUS: Smith ने जमाई टाइट फील्डिंग, 186 पर खेल रहे विराट कोहली ने कर दी बड़ी गलती, देखें वीडियो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
सचिन तेंदुलकर, 100 शतक 664 मैच
विराट कोहली, 75 शतक, 494 मैच
रिकी पोंटिंग, 71 शतक, 560 मैच
विराट कोहली के 75 शतक
विराट कोहली अब शतक लगाने के मामले में केवल सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं, उन्होंने बाकि सभी दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों से केवल 25 शतक पीछे हैं। विराट कोहली ने अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया को सुखद स्थिति में पहुंचा दिया है। यहां से टीम इंडिया अब यह मुकाबला हार नहीं सकती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines