News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IND vs AUS, Rohit Sharma Record: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 में अपना अभियान शुरू कर दिया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टॉस हारे और कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में उतरते ही एक खास रिकॉर्ड भी बना लिया। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में उतरते ही एक खास रिकॉर्ड की लिस्ट में टॉप पर आ गए। वहीं इस लिस्ट में एमएस धोनी पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
अगर उस लिस्ट की बात करें तो वो है वनडे वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज कप्तानों की। इससे पहले 1999 वर्ल्ड कप में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब साल 2023 में 24 साल बाद रोहित शर्मा इस लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं। इस लिस्ट में रोहित और अजहर के अलावा धोनी, द्रविड़ और वेंकराघवन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप के पहले मैच में उतरते ही बना दिया खास रिकॉर्ड, लिस्ट में एमएस धोनी भी मौजूद
इस मैच में भारतीय टीम एक खास कॉम्बिनेशन के साथ उतरी है। शुभमन गिल डेंगू के कारण बाहर हैं। साथ ही शमी और शार्दुल को मौका नहीं मिला। इस मैच में टीम इंडिया तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी है। रविचंद्रन अश्विन के ऊपर गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करने की जिम्मेदारी होगी।
भारत (Playing 11): रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज
न्यूज 24 पर पढ़ें स्पोर्ट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।