IND VS AUS: इस तूफान से बचके रहना, नेट्स में उछल-उछलकर ठोक रहा ताबड़तोड़ रन, देखें वीडियो

ind vs aus tim david
विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार 20 सितंबर से टी 20 सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज के पहले मैच के लिए दोनों टीमों ने मोहाली पहुंचकर प्रैक्टि्स शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही प्रैक्टि्स शुरू कर चुकी है और उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला होगा। रविवार को नेट्स में ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए सिंगापुर के बल्लेबाज टिम डेविड (Tim David) ने तूफान मचाया। उन्होंने नेट्स में जमकर तबाही मचाई।

टिम डेविड ने उछल-उछलकर ऐसे करारे शॉट लगाए कि सब दंग रह गए। डेविड को हाल ही ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह दी गई है। वे कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपना जलवा दिखाकर आए हैं। कोई दोराय नहीं है कि यदि टिम ऑस्ट्रेलिया के लिए टी 20 डेब्यू करते हैं तो भारत के खिलाफ कड़ी चुनौती साबित होंगे। टी 20 इंटरनेशनल में उनका स्ट्राइक रेट 158 से ज्यादा का है। जबकि औसत 46.50 का है। डेविड ने टी 20 इंटरनेशनल के 14 मैचों में 558 रन ठोके हैं। जबकि टी 20 के 128 मैचों में वे 31 से ज्यादा की एवरेज से 2725 रन बना चुके हैं।

Advertisment

IND VS AUS T20i Series
6 दिन में कुल 3 टी20 के मुकाबले होंगे
पहला मैच 20 सितंबर- मोहाली
दूसरा मैच 23 सितंबर- नागपुर
अंतिम मैच 25 सितंबर- हैदराबाद

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम
एरॉन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एस्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोस हेजलवुड, जोस इंग्लिश, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्ड्सन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड और एडम जंपा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ