IND vs AUS: क्या तीसरे वनडे में Suryakumar Yadav को मिलेगी जगह? जानें कप्तान रोहित शर्मा का जवाब

IND vs AUS 3rd ODI Suryakumar Yadav Rohit Sharma

IND vs AUS 3rd ODI Suryakumar Yadav Rohit Sharma

विज्ञापन

IND vs AUS 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे में भारत को 10 विकेट से बड़ी हार मिली। इस मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी पत्तों की तरह बिखर गई। जिसमें से टीम के मिस्टर 350 सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से फेल हुए और शून्य पर आउट हो गए। इस सीरीज में ये लगातार दूसरी बार है जब वे गोल्डन डक पर आउट हुए हैं।

सूर्यकुमार यादव का सिर्फ इस मैच में नहीं बल्कि वनडे में उनके डेब्यू से ही प्रदर्शन खराब चल रहा है। वे टी20 की तरह शॉट्स मारने के चक्कर में आउट हो जाते हैं। ऐसे में तीसरे वनडे में उन्हें मौका मिलेगा कि नहीं इसे लेकर हर किसी के मन में संशय बना हुआ है। इसी बीच कप्तान रोहित शर्मा ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
और पढ़िए –  IND vs AUS: टी20 में सुपरहिट फिर वनडे में क्यों फ्लॉप हो रहे Suryakumar Yadav? सुनील गावस्कर ने बताई वजह

कप्तान रोहित शर्मा ने कही ये बात

रोहित ने सूर्यकुमार यादव का बचाव करते हुए मैच के बाद कहा कि ‘हमें श्रेयस अय्यर की वापसी के बारे में पता नहीं है, उसकी जगह खाली है तो हम सूर्य को ही उतारेंगे। उसने सीमित ओवरों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं कई बार कह चुका हूं कि जिसमें क्षमता है, उसे मौके मिलेंगे।’

रोहित ने आगे कहा ‘सूर्या को पता है कि वनडे में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मैं कह चुका कि क्षमतावान खिलाड़ियों को यह कभी नहीं लगना चाहिये कि उन्हें भरपूर मौके नहीं दिये गए।’

और पढ़िए – NZ vs SL: दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की करारी हार, न्यूजीलैंड ने 2-0 से सीरीज पर जमाया कब्जा

उन्होंने आगे सूर्या के प्रदर्शन पर ये भी कहा कि ‘पिछले दो मैचों में वह जल्दी आउट हो गया लेकिन उसे सात आठ या दस मैच लगातार देने होंगे ताकि वह अधिक सहज हो सके। अभी उसे किसी के चोटिल होने या उपलब्ध नहीं होने पर मौका मिल रहा है।

विज्ञापन

टीम प्रबंधन का काम खिलाड़ियों को मौके देना है और जब लगे कि वह सहज नहीं है या रन नहीं बन रहे, तब इसके बारे में सोचेंगे। अभी हम उस रास्ते पर नहीं हैं।’ रोहित के बयान से ये साफ होता है कि सूर्यकुमार यादव तीसरा वनडे मैच खेलेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ