IPL 2026 को लेकर रवींद्र जडेजा ने कर दिए इरादे जाहिर, RR के पहले ही ट्रेनिंग सेशन में लगाया गगनचुंबी शॉट

Ravindra Jadeja: कई सालों के बाद रवींद्र जडेजा की राजस्थान रॉयल्स टीम में वापसी हुई है, इस कैंप के ट्रेनिंग सेशन में आते ही उन्होंने छक्कों की बारिश कर दी. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja Massive Sixes Viral Video: स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने आईपीएल 2026 से पहले अपने इरादे पूरी तरह जाहिर कर दिए हैं. उन्होंने अपने एक्शन से मैसेज दिया है कि वो आने वाले सीजन में धमाल मचाने को पूरी तरह तैयार है. राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने पहले ट्रेनिंग सेशन में उन्होंने जोरदार छक्के मारे. ये टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू होने वाला है.

विज्ञापन

CSK से RR में शामिल

रवींद्र जडेजा को आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स से 14 करोड़ रूपये में राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड किया गया था. जैसे ही पूर्व चैंपियन ने आने वाले सीजन के लिए अपनी तैयारी शुरू की, जडेजा पहली बार राजस्थान के रंगों में नेट्स पर उतरे. उन्हें उनकी ट्रेनिंग किट, गुलाबी हेलमेट और गुलाबी पैड पहने देखा गया.

विज्ञापन

छक्कों की बरसात

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को जोरदार छक्के मारते देखा गया, वो बल्ले से अच्छी लय में दिख रहे थे. उन्होंने बैट का पूरा चेहरा दिखाया और कुछ जबरदस्त शॉट लगाए, जिसमें लॉन्ग ऑफ और लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्के शामिल थे. उन्होंने कहा, “राजस्थान रॉयल्स कैंप के साथ पहला दिन. बहुत अच्छा लग रहा है. आज लंबे समय के बाद कुछ शॉट मारे, और भी बहुत कुछ आने वाला है.’

राजस्थान का पहला मैच

चेन्नई सुपरकिंग्स ने विकेटकीपर-बैटर संजू सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा और सैम करन को आरआर टीम को ट्रेड किया था. राजस्थान सोमवार 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपने कैंपेन की शुरुआत करने के लिए तैयार है. शेड्यूल के पहले फेज में उनके दूसरे मैचों में गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस , और आरसीबी के खिलाफ मैच शामिल हैं.

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम

रविंद्र जडेजा, सैम करन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युधवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुषांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने और कुलदीप सेन.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ