'एमएस धोनी ने युवराज सिंह को कभी टीम से बाहर नहीं किया…' पूर्व चीफ सिलेक्टर ने दिया बड़ा बयान

MS Dhoni Yuvraj Singh Controversy: अकसर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की आलोचना करते रहते हैं. उन्होंने माही पर कई गंभीर आरोप भी लगाए. हालांकि अब योगराज सिंह को भारतीय टीम के पूर्व चीफ सिलेक्टर ने जवाब दिया है.

Cricket News - 2026-03-12T164738.246

MS Dhoni Yuvraj Singh Controversy: एमएस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं. उन्होंने भारत के लिए अपनी कप्तानी में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप 2007 जीता. इसके अलावा वनडे विश्व कप 2011 में भारतीय टीम उन्हीं की कप्तानी में चैंपियन बनी. इसके बाद एमएस धोनी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भारत को खिताब जिताया. हालांकि एमएस धोनी की आलोचना समय के साथ-साथ होती रहती है. उनके ऊपर कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर निकालने का आरोप लगता रहता है. अब पूर्व चयनकर्ता ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

विज्ञापन

पूर्व सिलेक्टर का बड़ा बयान

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अकसर एमएस धोनी की आलोचना करते रहते हैं. योगराज का मानना है कि एमएस धोनी ने ही युवराज सिंह को भारतीय टीम से बाहर निकाला था. लेकिन अब भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता संदीप पाटिल ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि युवराज सिंह को कभी भी एमएस धोनी ने टीम से बाहर नहीं निकाला.

विज्ञापन

पाटिल ने एक बातचीत में कहा “एक बार भी नहीं न तो चयन बैठकों के दौरान, न ही दौरे पर, न ही मैचों के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने युवराज सिंह को टीम से बाहर कभी नहीं निकाला. मैं यह बात रिकॉर्ड पर कह रहा हूं. उन्हें चयन समिति पर पूरा भरोसा था’. योगराज पर बात करते हुए संदीप पाटिल ने कहा “अपने बेटे के प्रति पिता की गहरी भावनाएं गलत नहीं हैं. लेकिन दोष गलत व्यक्ति पर डाला जा रहा है.”

युवराज सिंह लंबे दिनों तक दूर रहे

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2011 में युवराज सिंह ने बल्ले और गेंद से कमाल किया था. उनके शानदार प्रदर्शन पर आईसीसी ने उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा था. इसके बाद युवराज सिंह कैंसर का इलाज कराने के लिए टीम से दूर हुए. कई सालों बाद युवी की वापसी टीम इंडिया में हुई थी, लेकिन कैंसर को मात देने के बाद युवी का बल्ला नहीं चल रहा था, जिसके लिए वह जाने जाते थे. ऐसे में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. इसके बाद युवी ने घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में फिर वापसी की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ