नई दिल्ली: एशिया कप 2022 में भारत का सफर खत्म हो गया है। अपने लास्ट मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 101 रनों से हराया। सुपर-4 के दो लगातार मुकाबले हारने के बाद भारत फाइनल की रेस से बारह हो गया। एशिया कप का फाइनल मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में फैंस एक दूसरे से गले मिल रहे हैं। अफगान और भारत के फैंस के बीच भाईचारा दिख रहा है। पहले भी कई वीडियो वायरल हुए जिसमें अफगानिस्तान और पाकिस्तान के फैंस लड़ते देखे गए। बता दें कि अफगानिस्तान टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला था। इस मैच में दोनों देशों पाकिस्तान और अफगान के खिलाड़ियों के अलावा फैन्स के बीच भी जमकर लड़ाई हुई थी।

विज्ञापन

मैच के दौरान जमकर कुर्सियां चलीं थी। कई को चोट भी आई थी। रिपोर्ट्स में कहा गया कि पाकिस्तानी फैन्स ने सबसे पहले चिढ़ाया और अभद्र व्यवहार किया था। इसके बाद अफगानी फैन्स गुस्सा गए और उन्होंने कुर्सियां तोड़ दी और फेंकने लगे। लेकिन भारत-अफगान मैच में नजारा अलग था। फैन्स के गले मिलने का वीडियो अफगानिस्तान के ही एक शख्स ने शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

मैच की बात करें तो भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए। विराट कोहली ने 122 रनों की नाबाद पारी खेली। जवाब में अफगानिस्तान टीम 8 विकेट पर 111 रन ही बना सकी और यह मैच 101 रनों से गंवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ