SL vs BAN, 2nd Test: दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका का नया स्क्वाड जारी, बाहर हो गया ये स्टार खिलाड़ी

SL vs BAN 2nd Test: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉले में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था. अब दूसरा टेस्ट 25 जून से शुरू होने जा रहा है. इस मैच के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान हो गया है,

SL vs BAN 2nd Test

SL vs BAN 2nd Test

विज्ञापन

मिलन रथनायके ने पहले टेस्ट में बढ़िया प्रदर्शन किया था. उन्होंने गॉले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 4 शिका किए थे. इनमें से पहले पारी में 3 जबकि दूसरी पारी में 1 विकेट आया था बल्ले से 39 रन जोड़े थे. उन्होंने पहली पारी में कामिंदु मेंडिस के साथ सातवें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी भी निभाई थी.

विज्ञापन

एंजेलो मैथ्यूज की जगह कौन आया?

दूसरे टेस्ट में 22 साल के स्टार स्पिन ऑलराउंडर डुनिथ वेल्लालागे को भी बुलाया गया है. वो एंजेलो मैथ्यूज की जगह टीम का हिस्सा बने हैं, जिन्होंने पहले टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि कोलंबो में मेजबान श्रीलंका किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरती है.

विज्ञापन

वनडे और टी20 सीरीज भी होगी

दूसरे टेस्ट के बाद श्रीलंका अगले साल तक कोई और टेस्ट मैच नहीं खेलेगा. इस टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन वनडे और तीन T20I मुकाबले भी खेलेंगी.

दूसरे टेस्ट के लिए ऐसी है श्रीलंका की टीम

1. धनंजय डी सिल्वा (कप्तान)
2. पथुम निसांका
3. ओशादा फर्नांडो
4. लाहिरू उदारा
5. दिनेश चंडीमल
6. कामिंदु मेंडिस
7. कुसल मेंडिस
8. डुनिथ वेल्लालागे
9. पसिंदु सोरियाबंदरा
10. सोनल दिनुशा
11. पवन रथनायके
12. प्रभात जयसूर्या
13. थारिंडु रथनायके
14. अकिला धनंजय
15. विश्वा फर्नांडो
16. असिथा फर्नांडो
17. कासुन राजिथा
18. इसिथा विजेसुंदरा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ