आखिर क्या था बाबर आजम का वो ट्वीट, जिसके बाद Virat Kohli ने लगा दिया रनों का अंबार, ठोक डाली 71वीं सेंचुरी

Virat Kohli and Babar Azam

Virat Kohli and Babar Azam

विज्ञापन

Virat Kohli: एशिया कप में विराट कोहली ने कमाल कर दिया है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की तूफानी खेली। यह शतक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर का 71वां शतक भी है। विराट कोहली के फैन्स इस शतक का इंतज़ार पिछले तीन साल से कर रहे थे।

अभी पढ़ें – पाकिस्तान के खिलाफ मार-कुटाई, भारत-अफगानिस्तान भाई-भाई, दिल जीत लेगा ये वीडियो

विज्ञापन

विराट कोहली एशिया कप से पहले तक बेहद खराब दौर से गुजरे थे। लगातार कमजोर प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम से बाहर किए जाने की मांग होने लगी थी। लेकिन जब से उन्होंने मैदान पर वापसी की है, तब से वह अलग ही रंग में नजर आए। विराट कोहली जब बुरे दौर से गुज़र रहे थे, तब क्रिकेट जगत ने उनका साथ दिया था। इनमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी शामिल थे।

विज्ञापन

बाबर आजम ने किया था ये खास ट्वीट

बाबर आजम ने 15 जुलाई को खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली के समर्थन में एक ट्वीट किया था। इस ट्विट में बाबर ने कोहली के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें लिखा था कि ‘यह वक्त भी निकल जाएगा, मज़बूत रहिए’।

15 जुलाई 2022 के बाद विराट कोहली ने 48.83 की औसत से बनाए रन

15 जुलाई के बाद विराट कोहली ने कुल 6 मैच खेले हैं। 6 पारियों में विराट कोहली ने 293 बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 48.83 का है। सर्वोच्च स्कोर- 122 नाबाद हैं। पिछले 6 मैचों में उन्होंने दो अर्धशतक और 1 सेंचुरी जड़ी है। यानी विराट के बल्ले से खूब रन निकले हैं।

विज्ञापन

15 जुलाई 2022 के बाद विराट कोहली का प्रदर्शन

पहला मैच- 17 रन बनाम इंग्लैंड (वनडे)
दूसरा मैच- 35 रन बनाम पाकिस्तान (टी-20)
तीसरा मैच- 59* रन बनाम हॉन्ग कॉन्ग (टी-20)
चौथा मैच- 60 रन बनाम पाकिस्तान (टी-20)
पांचवा मैच- 0 रन बनाम श्रीलंका (टी-20)
छठवां मैच- 122* रन बनाम अफगानिस्तान (टी-20)

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ