RCA Election: राजस्थान क्रिकेट संघ के लिए चुनाव की तारीख घोषित, वैभव गहलोत फिर से कर सकते हैं दावेदारी

Rajasthan Cricket Association

Rajasthan Cricket Association

जयपुर: राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) में फिर चुनाव बिगुल बज गया है। राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) के चुनाव 30 सितंबर को होंगे। रामलुभया चुनाव अधिकारी होंगे और 26 सितंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। सभी पदों के लिए 30 सितंबर को वोटिंग होगी और उसी दिन मतगणना होगी। हालांकि, सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत का लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है।

इस तरह रहेगा आरसीए चुनावी कार्यक्रम

25 सितम्बर को मतदाता सूची जारी
26 सितंबर को नामांकन दाखिल
27 सितम्बर को नामांकन पत्रों की जांच
28 सितंबर को योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी
29 सितम्बर को नामांकन वापसी
30 सितंबर को होगी वोटिंग
30 सितंबर को ही मतगणना

बता दें कि 4 अक्टूबर से आरसीए की वर्तमान कार्यकारिणी को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इससे पहले नई कार्यकारिणी के चुनाव होने जरूरी हैं। चुनाव के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा चुनाव अधिकारी और पूर्व आईएएस अधिकारी रामलुभाया ने की है।

इस बीच राजस्थान राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ कृष्णा पूनिया ने गुरुवार को राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वैभव गहलोत से उनके कार्यालय में मुलाकात की। गहलोत ने पूनिया को आश्वासन दिया कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच यहां आयोजित किए जाएंगे। परिषद के मुख्य खेल अधिकारी वीरेंद्र पूनिया ने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी।

डॉ पूनिया ने गहलोत से राजस्थान में अन्य खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ जयपुर और अन्य स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित करने का आग्रह किया। गहलोत ने आश्वासन दिया कि वह अन्य खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ