FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड 2022 के लिए कतर में विश्वस्तरीय स्टेडियम का निर्माण किया गया है। स्टेडियम निर्माण में भारतीय मजदूरों का भी हाथ है। महाराष्ट्र के नागपुर के इंजीनियर शाहिद अली ने स्टेडियम के निर्माण के चुनौतीपूर्ण कार्यों को याद करते हुए अपने रोमांचक अनुभव के बारे में बताया।
शाहिद अली कतर में स्टेडियम की निर्माण टीम का हिस्सा थे। बता दें कि रविवार को फीफा विश्व कप 2022 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए अली ने कहा कि कतर स्टेडियम में फीफा विश्व कप 2022 के उद्घाटन समारोह को देखना काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के दौरान मुझे गर्व हुआ कि मैं स्टेडियम निर्माण टीम का हिस्सा था।
अभी पढ़ें – 5, 114, 107, 168, 128, 277: लगातार 5 शतक ठोक इस खिलाड़ी ने किया बड़ा धमाका…देखें वीडियो
अली बोले- अत्यधिक तापमान में काम करना था चुनौतीपूर्ण
शाहिद अली ने बताया कि अत्यधिक तापमान के दौरान कतर में काम करना चुनौतीपूर्ण कार्य था। मैं 2017 में कतर गया था जब स्टेडियम के लिए निर्माण कार्य शुरू ही हुआ था। चीन, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया सहित 35 से अधिक देशों के लोग हमारे साथ काम कर रहे थे। कतर में जमीनी स्तर (मजदूर) से लेकर शीर्ष प्रबंधन (निदेशक) तक भारतीय थे।
फुटबॉल का सबसे बड़ा आयोजन फीफा विश्व कप 2022 का उद्घाटन 20 नवंबर को किया गया जो 18 दिसंबर तक चलेगा। कतर के आठ स्टेडियम इस टूर्नामेंट के 64 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में पांच ग्रुप की कुल 32 टीमें फुटबॉल के सबसे बड़े पुरस्कार के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी। 29 दिनों में कुल 64 मैच खेले जाएंगे।
फीफा वर्ल्ड कप में ये टीमें हैं शामिल
मेजबान कतर के अलावा फीफा वर्ल्ड कप में इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड, इंग्लैंड, ईरान, यूएसए, वेल्स, अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, ट्यूनीशिया, स्पेन, कोस्टा रिका, जर्मनी, जापान, बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया, ब्राजील, सर्बिया, स्विट्जरलैंड, कैमरून, पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे और दक्षिण कोरिया शामिल हैं।
कनाडा, मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका 2026 टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। उस दौरान टीमों की संख्या बढ़कर 48 हो जाएगी। बता दें कि फ्रांस डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने फाइनल में क्रोएशिया को हराकर 2018 में अपना दूसरा खिताब जीता था।
लियोनेल मेसी का ये आखिरी विश्वकप
अर्जेंटीना के स्ट्राइकर लियोनेल मेसी का ये अंतिम विश्व कप टूर्नामेंट है। मेसी को अब तक के सबसे महान फुटबॉलरों में से एक माना जाता है। ये भी संभावना है कि 37 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो का भी ये आखिरी वर्ल्डकप होगा।
3 दिसंबर से होने वाले राउंड ऑफ़ 16 से टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण की शुरुआत होगी। क्वार्टर फाइनल 9 दिसंबर से शुरू होगा, इसके बाद 14 दिसंबर से सेमीफाइनल होगा। खिताबी भिड़ंत 18 दिसंबर को लुसैल के लुसैल आइकॉनिक स्टेडियम में होगी।
अभी पढ़ें – CSK ने किया बाहर तो 5 मैच में लगातार ठोक डाले 5 शतक…संगकारा, पीटरसन, कोहली सब रह गए पीछे
ग्रुप वाइज टीमें
ग्रुप ए: कतर (एच), इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड
ग्रुप बी: इंग्लैंड, ईरान, संयुक्त राज्य अमेरिका, वेल्स
ग्रुप सी: अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड
ग्रुप डी: फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, ट्यूनीशिया
ग्रुप ई: स्पेन, कोस्टा रिका, जर्मनी, जापान
ग्रुप एफ: बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया
ग्रुप जी: ब्राजील, सर्बिया, स्विट्जरलैंड, कैमरून
ग्रुप एच: पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, दक्षिण कोरिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
72 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
206 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
309 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
331 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
367 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
380 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
398 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
399 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
406 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
416 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines