नई दिल्ली: फीफा विश्व कप के तहत मंगलवार को अल बेयट स्टेडियम में कतर-नीदरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड ने शानदार जीत दर्ज की। कोडी गक्पो और फ्रेंकी डी जोंग के शानदार गोल के बाद नीदरलैंड ने मेजबान कतर पर 2-0 की जीत दर्ज की। इसी के साथ नीदरलैंड टॉप 16 के दौर और ग्रुप ए तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया। मेजबान कतर को तीन मैचों में तीसरी हार मिली। जिसके बाद टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वहीं नीदरलैंड दो जीत और एक ड्रॉ के बाद ए ग्रुप में टॉप पर है। नीदरलैंड्स ने कतर के खिलाफ शानदार शुरुआत की।
मैच के चौथे मिनट में मेम्फिस डेपे ने गोल पर शानदार निशाना साधा लेकिन उनके शॉट को मेशाल बार्शम ने ब्लॉक कर दिया, लेकिन इसके बाद नीदरलैंड ने अपने शुरुआती प्रयासों से आक्रमण के इरादे साफ कर दिए। मेजबान टीम गेंद पर अपने पैर नहीं जमा सकी। हालांकि आक्रमण के बावजूद मैच के पहले 20 मिनट में कोई गोल नहीं हो सका।
और पढ़िए – 20 साल में पहली बार, विश्व कप के नॉकआउट चरण में पहुंचा सेनेगल
कोडी गक्पो ने रचा इतिहास
इसके बाद स्टार फारवर्ड कोडी गक्पो ने डेवी क्लासेन के पास को निचले दाएं कोने में उछालकर डच टीम को 26 वें मिनट में बढ़त दिला दी। इसी के साथ कोडी गक्पो ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया। इस गोल के साथ गक्पो विश्व कप के इस संस्करण में लगातार तीन विश्व कप मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। कोडी शोपीस फ़ुटबॉल इवेंट में अपने पहले 3 मैचों में से हर मैच में स्कोर करने वाले पहले नीदरलैंड खिलाड़ी भी बन गए।
इस फॉरवर्ड प्लेयर ने अपने विश्व कप गोल टैली में डच दिग्गज जोहान क्रूफ़ के साथ भी बराबरी की, दोनों ने टूर्नामेंट में तीन-तीन गोल अपने नाम किए। Gakpo 1986 मैक्सिको में इटली के Alessandro Altobelli के बाद विश्व कप के एक ही ग्रुप चरण में मैचों में पहला गोल खुद के नाम करने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी हैं। जोहान नीस्केंस (1974), डेनिस बर्गकैंप (1994) और वेस्ले स्नेजिडर (2010) जैसे खिलाड़ियों ने लगातार तीन फीफा विश्व कप मैचों में गोल किए थे। कतर के खिलाफ गोल के बाद गक्पो उस एलीट क्लब में शामिल हो गए।
नहीं दिया वापसी का मौका
मार्टन डी रून ने भी कतर पोस्ट पर शॉट लगाया, लेकिन 41वें मिनट में उनका वॉली बार के ऊपर से चला गया। हाफ टाइम तक स्कोरलाइन नीदरलैंड के पक्ष में 1-0 से थी। डच टीम ने दूसरे हाफ में मैच में अपना दबदबा जारी रखा। बार्सिलोना के फ्रेंकी डी जोंग ने 49वें मिनट में बढ़त को दोगुना कर दिया।
इसके बाद नीदरलैंड ने कतर को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। स्टीवन बरगुइस ने एक गोल और कर अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया, लेकिन वीडियो रिव्यू में गेंद के अंदर जाने से लगभग 30 सेकंड पहले कोडी का हैंडबॉल देखा गया। इस तरह 68वें मिनट की स्ट्राइक को गोल के रूप में खारिज कर दिया गया। हालांकि इसके बावजूद नीदरलैंड ने शानदार जीत दर्ज कर कतर को बाहर कर दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines