FIFA World Cup 2022: ब्रूनो फर्नांडीस ने दो गोल दागकर उरुग्वे की तोड़ी कमर, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची रोनाल्डो की टीम
Edited By Siddharth Sharma

Portugal vs Uruguay FIFA World Cup 2022 Bruno Fernandes
Edited By Siddharth Sharma

Portugal vs Uruguay FIFA World Cup 2022 Bruno Fernandes
FIFA World Cup 2022 Portugal vs Uruguay: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में सोमवार की देर रात पुर्तगाल और उरुग्वे के बीच मैच खेला गया। ये ग्रूप एच का मैच था। मैच में शुरुआत से ही पूर्तगाल ने दबदबा बनाए रखा और अंत में उरुग्वे को 2-0 से मात दे दी। इस जीत के साथ स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम फीफा वर्ल्ड कप 2022 के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। इस मैच में हालांकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जादू नहीं चला। टीम की जीत के सबसे बड़े हीरे ब्रूनो फर्नांडीस रहे जिन्होंने दो गोल दागकर उरुग्वे के हाथ से मैच छीन लिया।
वहीं मैच की बात करें तो दोनों ही टीमों के लिए ये मैच जितना बेहद ही जरुरी था इसीलिए दोनों ने ही शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और पहले हाफ में कई बार गेंद को गोलपोस्ट के बाहर भेजने के प्रयास किए हालांकि असफल रहे। जिसके बाद पहला हाफ 0-0 के स्कोर पर खत्म हो गया।
दूसरे हाफ में पुर्तगाल ने फ्रेश माइंड के साथ आगाज किया। हाफ के शुरुआती 10 मिनटों के अंदर ही पुर्तगाली टीम ने गोल कर दिया। टीम के लिए यह गोल ब्रूनो फर्नांडीस (54वें मिनट) ने राफेल गुरेरो के एक बेहतरीन क्रॉस पर किया। हालांकि एक मौके पर लगा गेंद पर आखिरी टच क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया है और वह गोल करने का जश्न भी मना रहे थे। लेकिन अंत में पता चला कि रोनाल्डो का सर टच नहीं हो पाया है और गोल ब्रूनो फर्नांडीस के खाते में गोल दिया गया।
It's bruno's goal.#portugal#brunofernandes #ronaldo#FIFAWorldCupQatar2022 pic.twitter.com/R9aTS4Q2FK
— Zaiba shaikh (@zayyyyba) November 28, 2022
पहला गोल खाने के बाद उरूग्वे ने आक्रमक खेल दिखाया लेकिन वह गोल नहीं दाग पाई इसी बीच इंजरी टाइम में 93वें मिनट में पुर्तगाल को पेनल्टी शुटआउट मिला जिसका पूरा फायदा उठाते हुए ब्रूनो फर्नांडीस ने गोल दाग दिया।
और पढ़िए – कोडी गक्पो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, नीदरलैंड ने कतर को शिकस्त देकर किया टूर्नामेंट से बाहर
https://twitter.com/favoused/status/1597417488073228289
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: