नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पदक विजाताओं से मुलाकात करेंगे। ये कार्यक्रम कल 11 बजे पीएम आवास पर होगा। उन्होंने बर्मिंघम जाने से पहले खिलाड़ियों से मिलने का वादा किया था। अब जब भारतीय एथीलट्स ने इंग्लैंड के बर्मिंघम में झंडा गाड़ दिया है तो पीएम सभी से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने जीता 61 मेडल
इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित कॉमवेल्थ गेम्स 20में इस भारत ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने सभी आयोजनों में कुल 61 मेडल जीता, जिसमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। भारत इस कॉमनवेल्थ गेम्स में चौथे स्थान पर रहा। जब ये खेल जारी थे तब भी प्रधानमंत्री मोदी ट्विटर के माध्यम से पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते थे और उनका उत्साह वर्धन करते थे।

विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक के खिलाड़ियों से भी मिले थे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो ओलंपिक समाप्त होने के बाद वहां से लौटकर आए पदक विजेताओं से मुलाकात की थी। इसके पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भारतीय सशस्त्र बलों के उन खिलाड़ियों से मुलाकात की जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ