CSA T20 League: साउथ अफ्रीका में चेन्नई की टीम के लिए खेलेंगे यह 2 तूफानी बल्लेबाल, जानें नाम

CSA T20 League

CSA T20 League

CSA T20 League: आईपीएल की तर्ज पर अगले साल से क्रिकेट साउथ अफ्रीका टी20 लीग (Cricket South Africa T20 League) शुरू होने वाली है। इस लीग में अलग-अलग देशों के खिलाड़ी एक साथ खेलते नजर आएंगे। इस लीग की मिनी आईपीएल भी कहा जा रहा है क्योंकि इस लीग की सभी 6 टीमों का मालिकाना हक आईपीएल (IPL) टीमों के पास ही है। इस बीच खबर है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मैनेजमेंट ने सीएसए टी20 लीग के लिए फाफ डुप्लेसी के साथ करार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फाफ और अली जोहांसबर्ग फ्रेंजाइजी के लिए खेलेंगे!

क्रिकबज की खबर के अनुसार, सीएसए टी20 लीग में दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज फाफ डू प्लेसी (Faf du Plessis) चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए खेलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फाफ ने एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की स्वामित्व वाली टीम जोहांसबर्ग के साथ करार किया है। इसके साथ ही जोहांसबर्ग फ्रेंजाइजी ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को भी साइन किया है। मोईन अली भी ईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ही खेलते हैं।

आईपीएल में चेन्नई के लिए खेले चुके हैं दोनों प्लेयर

सीएसए टी20 लीग में सुपर किंग्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का ही हिस्सा है। फाफ डू प्लेसी और मोईन अली आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हिस्सा ले चुके हैं। हालांकि 2022 के ऑक्शन से पहले टीम ने फाफ को रिलीज कर दिया था और इसके बाद वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा बने, जबकि मोईन अली आईपीएल में इस साल भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

ऑक्शन से पहले 5 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है हर टीम

सीएसए टी20 लीग में शामिल हुई हर टीम ज्यादा से ज्यादा पांच खिलाड़ियों का चुनाव कर सकती है। इसके बाद अन्य खिलाड़ियों को ऑक्शन में खरीदा जाएगा। इस लीग में हर टीम को 10 साउथ अफ्रीकी चुनने होंगे, जबकि 7 विदेशी खिलाड़ी चुने जाएंगे। वहीं प्लेइंग इलेवन में 7 साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी और 4 विदेशी खिलाड़ी रखने होंगे। ये लीग आईपीएल की तर्ज पर होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ