हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CWG 2022: दे-दनादन बरसाए गोल, भारत ने घाना को 11-0 से रौंदा

विज्ञापन

नई दिल्ली: बर्मिंघम में आयोजित किए जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की हॉकी टीम ने रविवार को बड़ी जीत दर्ज की। भारत और घाना के बीच हुए पूल बी के तहत हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने घाना को 11-0 से रौंद डाला। टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। इस मुकाबले में भारतीय टीम घाना पर शुरू से ही हावी रही और उसने विपक्ष को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया। क्वार्टर-1 में भारत ने 3-0 से बढ़त ले ली थी। टीम इंडिया के लिए पहला गोल अभिषेक ने किया।

 

और पढ़िए – CWG 2022 Day 4, Schedule: कॉमनवेल्थ में भारत का जलवा, हॉकी टीम पर रहेगी नजर, जानें आज का शेड्यूल

विज्ञापन

 

दे-दनादन बरसाए गोल

इसके थोड़ी ही देर बाद हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। महज पांच मिनट के अंतराल में शमशेर सिंह ने तीसरा गोल दाग भारत को 3-0 से बढ़त दिला दी। जैसे ही दूसरे क्वार्टर की शुरुआत हुई, आकाशदीप सिंह और जुगराज सिंह ने एक-एक गोल कर भारत को 5-0 से आगे कर दिया। दूसरे क्वार्टर तक भारत ने 5 गोल की बढ़त बना ली। इसके बाद दे-दनादन गोल जारी रहे, जिसका घाना टीम के पास कोई जवाब नहीं था। तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम 9-0 आगे हो गई। इस तरह घाना को वापसी करना मुश्किल हो गया। चौथे क्वार्टर में मनदीप सिंह ने फील्ड गोल कर भारतीय टीम को 10-0 से आगे कर दिया।

विज्ञापन

 

और पढ़िए – CWG 2022: 313 किग्रा वजन…रिकॉर्ड बनाकर मजदूर के बेटे ने दिलाया भारत को तीसरा गोल्ड, देखें वीडियो

 

 

हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक

विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्स की हैट्रिक लगाई। उन्होंने गोल्स की झड़ी लगाते हुए 53वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत के लिए 11वां गोल दाग दिया। इसी के साथ उनकी हैट्रिक हो गई। हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाकर एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें बेस्ट ड्रैग फ्लिकर क्यों कहा जाता है। हरमनप्रीत का ये 150वां इंटरनेशनल मैच था।

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola