CWG 2022: 313 किग्रा वजन...रिकॉर्ड बनाकर मजदूर के बेटे ने दिलाया भारत को तीसरा गोल्ड, देखें वीडियो

vv

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टर्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को वेटलिफ्टिंग के तीन इवेंट हुए और भारत ने दो में गोल्ड जीता। भारत ने अबतक 6 मेडल जीते हैं और से सभी वेटविफ्टिंग में आए हैं। भारत ने तीन गोल्ड मेडल जीते है। पुरुषों के 73 किलो में भारत के अचिंत श्यूली ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

अचिंत श्यूली ने बना दिया रिकॉर्ड

अचिंत श्यूली ने अपने पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स में 313 किलोग्राम वजन उठाकर न सिर्फ कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाया, बल्कि भारत के लिए तीसरा गोल्ड भी जीता। उन्होंने स्नैच राउंड में 143 किलो और क्लीन एंड जर्क राउंड में 170 किलो वजन उठाया। इसके पहले कल ही जेरेमी लालरिनुंगा ने 67kg भारवर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

मजदूर पिता का फौलादी बेटा

अचिंत श्यूली पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले हैं। उनका बचपन चुनौतियों से भरा रहा। उनके पिता रिक्शा चलाते थे या फिर मजदूरी कर परिवार पालते थे। जब श्यूली 12 साल के थे तभी वो चल बसे. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा क्योंकि पिता के गुजरने के बाद परिवार के सामने जीवन-यापन का संकट पैदा हो गया। पिता के गुजर जाने के बाद अचिंत ने अपनी मां और भाई के साथ उनके काम में हाथ बटाया। वे दर्जी का काम किया करते थे।

मेहनत ने दिखाया रंग

लाख मुश्किलों के बीच भी अचिंत श्यूली ने वेटलिफ्टिंग को नहीं छोड़ा। वे जमकर प्रैक्टिस करते रहे। कहते हैं ना की मेहनत एक ना एक दिन रंग दिखाती है। अचिंत श्यूली ने 2018 के यूथ गेम्स में गोल्ड जीता। दो बार वो कॉमनवेल्थ चैंपियन रहे। 2021 में उन्होंने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर जीता। अब बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतकर करोड़ हिंदुस्तानियों को खुश होने का मौका दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=1Cdox339S9s&t=187s

कामनवेल्थ गेम्स 2022 की पदक तालिका में अब भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है। भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और कनाडा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ